Advertisement

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Trailer: इवेंट में सरेआम Salman Khan ने उतारी शर्ट, फैंस की डिमांड पर दिखाए सिक्स पैक एब्स

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan ट्रेलर लॉन्च इवेंट काफी खास रहा. इस दौरान Salman Khan सहित पूरी स्टारकास्ट मौजूद रही. खास बात ये थी कि इस दौरान एक्टर ने फैंस की डिमांड पर अपने फैंस को अपने Six Pack Abs भी दिखाए जिसे देख लोग क्रेजी हो गए.

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Trailer: इवेंट में सरेआम Salman Khan ने उतारी शर्ट, फैंस की डिमांड पर दिखाए सिक्स पैक एब्स

Salman Khan unbuttons shirt on stage

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Trailer: सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म किसी का भाई किसी की जान (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan) का ट्रेलर आज रिलीज हो गया. फैंस इसका लंबे समय से इंतजार कर रहे थे. फिल्म का ग्रैंड ट्रेलर लॉन्च इवेंट (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Trailer Launch event) रखा गया जिसमें सभी स्टार्स मौजूद रहे. इस इवेंट की कई फोटोज और वीडियोज सामने आई हैं जो काफी वायरल हो रही. इसी में से एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा जिसमें सलमान खान को स्टेज पर अपनी शर्ट के बटन (Salman Khan unbuttons shirt) खोलते हुए देखा गया. जानतें हैं आखिर एक्टर ने ऐसा क्यों किया. 

सलमान खान का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक्टर ट्रेलर लॉन्च इवेंट में फैंस को अपने सिक्स पैक्स एब्स दिखाते हुए नजर आ रहे. माना जा रहा है कि उन्होंने उन लोगों को गलत साबित करने के लिए अपने ऐब्स दिखाए जिनका मानना था कि एक्टर ने अपने एब्स वीएफएक्स के जरिए दिखाए हैं. 

जैसे ही सलमान ने अपनी शर्ट के बटन खोले फैंस ने जोरदार तालियों से उनके लिए हूटिंग शुरू कर दी. एक्टर ने कहा 'तुम्हारे को लगता है ये वीएफएक्स से होता है.' उन्होंने ये भी इशारा किया कि वर्कआउट करने के बाद ही उनको ऐसी बॉडी मिली है.

हाल ही में एक्टर ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ फोटो पोस्ट की थीं. एक में वो सोफे पर लेटे हुए अपनी टोन्ड बॉडी दिखा रहे हैं.  दूसरे में उन्होंने वर्कआउट के बाद शॉर्ट्स में अपनी एक कैजुअल तस्वीर पोस्ट की थी.

ये भी पढे़ं: Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Trailer: Salman Khan ने संस्कृत में बोला डायलॉग, लूटा फैंस का दिल, इन सीन को देख हिल जाएगा दिमाग

फरहाद सामजी के डायरेक्शन में बनी फिल्म किसी का भाई किसी की जान ईद के मौके पर 21 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. इससे पहले ट्रेलर लॉन्च इवेंट सलमान के अलावा पूजा हेगड़े सहित फिल्म के बाकी स्टार्स भी स्टेज पर मौजूद थे.

ये भी पढे़ं: Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Trailer लॉन्च इवेंट में लगा सितारों का जमावड़ा, दबंग अंदाज में नजर आए Salman Khan, Shehnaaz-Palak ने बिखेरा जलवा

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement