Advertisement

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan: रफ एंड टफ लुक और शेर जैसी चाल, कुछ इस अंदाज में नजर आए Salman Khan

Salman Khan की मोस्ट अवेटेड फिल्म Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan का टीजर आखिरकार रिलीज हो गया है. इस टीजर में सलमान का धांसू लुक देखने को मिल रहा है. रिलीज होने के चंद मिनटों के बाद ही इसका टीजर इंटरनेट पर आग की तरह फैल गया.

Latest News
Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan: रफ एंड टफ लुक और शेर जैसी चाल, कुछ इस अंदाज में नजर आए Salman Khan

Salman Khan सलमान खान

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) ने 26 अगस्त को फिल्म इंडस्ट्री में 34 साल पूरे किए. इस खास मौके पर उन्होंने अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan) की एक छोटी सी झलक दिखाई थी. आज फिल्म का टीजर भी रिलीज कर दिया गया है. 58 सेकेंड के इस टीजर में सलमान खान का रफ एंड टफ लुक नजर आ रहा है. पहली बार सलमान एक नए और अलग लुक में नजर आ रहे हैं. टीजर के रिलीज होते ही ये सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. फैंस जमकर ये टीजर शेयर कर रहे हैं. 

टीडर में सलमान खान लद्दाख घाटी में एक क्रूजर मोटरसाइकिल को चलाते हुए नजर आए. एक्टर ने ब्राउन कलर की शर्ट और ब्लू डेनिम जींस पहनी हुई है. ट्रेडमार्क सनग्लासेस के साथ उनके लंबे बालों वाले लुक और पहाड़ी हवा ने इस सुपरस्टार के लुक को और भी धांसू बना दिया है. इतना तो तय है कि सलमान का ऐसा अवतार आपने पहले कभी नहीं देखा होगा. 

ये भी पढ़ें: Salman Khan ने इस एक्टर की वाइफ के साथ किया था अपना पहला एड, 39 साल पहले ऐसे दिखते थे 'भाईजान', Video वायरल

इस फिल्म में पूजा हेगड़े और शहनाज गिल नजर आने वाली हैं. उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर फिल्म के टीजर को शेयर किया है. इस फिल्म से शहनाज बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं. 

इसके अलावा फिल्म में दग्गुबाती वेंकटेश, जस्सी गिल, पलक तिवारी, सिद्धार्थ निगम, राघव जुयाल और विनाली भटनागर भी नजर आने वाले हैं. बता दें कि पहले इस फिल्म का नाम कभी ईद कभी दिवाली था, लेकिन बाद में टाइटल बदलकर किसी का भाई किसी की जान कर दिया गया.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement