Advertisement

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan का नया गाना 'ओ बल्ले बल्ले' रिलीज, Salman Khan के डांस पर फिदा हुए फैंस

सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan) का नया गाना 'ओ बल्ले बल्ले' (O Balle Balle) रिलीज कर दिया है. 

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan का नया गाना 'ओ बल्ले बल्ले' रिलीज, Salman Khan के डांस पर फिदा हुए फैंस
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan) को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. फिल्म की रिलीज में अब बस 2 दिन बाकी हैं. इसके साथ ही फैंस की एक्साइटमेंट हर दिन के साथ बढ़ती जा रही है. नेटिजन्स बड़ी ही बेसब्री के साथ भाईजान की फिल्म का इंतजार कर रहे हैं. इस बीच मेकर्स ने फैंस को एक और धमाकेदार सरप्राइज देते हुए KKBKKJ का नया गाना 'ओ बल्ले बल्ले' (O Balle Balle) रिलीज कर दिया है. 

बता दें कि इससे पहले KKBKKJ के गाने 'नैयो लगदा', 'बिल्ली बिल्ली', 'जी रहें थे हम', 'बठुकम्मा' और 'येंतम्मा' को दर्शकों का खूब प्यार मिला. वहीं, अब नया सॉन्ग 'ओ बल्ले बल्ले' भी आते ही फैंस के दिलों पर छा गया है. नेटिजन्स पंजाबी गाने में भाईजान के डांस की जमकर तारीफ कर रहे हैं. 3 मिनट के इस सॉन्ग में सलमान खान की एनर्जी देखने लायक है. इसके साथ ही गाने में इस वक्त खूब सुर्खियों बटोर रहे राघव जुयाल (Raghav Juyal) और शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) की लव केमिस्ट्री भी देखने को मिली है. 

यह भी पढ़ें- KKBKKJ Advance Booking: सलमान खान की फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू, जानें कितना है टिकट का प्राइज

यहां देखें O Balle Balle Song-

बता दें कि गाने को सुखबीर ने गाया और कंपोज किया हैं. साथ ही इसके बोल कुमार ने दिए हैं. इसके अलावा सॉन्ग में जानी मास्टर ने अपनी बेहद शानदार कोरियोग्राफ का जलवा दिखाया है. गाने का हर स्टेप फैंस को खूब पसंद आ रहा है. 

यह भी पढ़ें- Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan: रूमर्ड गर्लफ्रेंड के साथ रोमांटिक हुए सलमान खान, फिल्म के सॉन्ग का टीजर आया सामने

वहीं, बात अगर फिल्म की करें तो फरहाद सामजी के डायरेक्शन में बनी 'किसी का भाई किसी की जान' को ईद के मौके पर यानी 21 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा. बीते सोमवार को फिल्म की फुल-फ्लेज एडवांस बुकिंग शुरू कर दी गई है.   

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement