Advertisement

Madhubala की बायोपिक को लेकर क्या राय रखते हैं Kishore Kumar के बेटे, खुलकर की मन की बात

Madhubala की बायोपिक को लेकर एक्ट्रेस के पति किशोर कुमार के बेटे अमित कुमार ने बड़ी बात कही है. मधुबाला किशोर कुमार की दूसरी पुत्नी थीं.

Madhubala की बायोपिक को लेकर क्या राय रखते हैं Kishore Kumar के बेटे, खुलकर की मन की बात

Madhubala मधुबाला 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में बायोपिक का दौर जारी है. इसी कड़ी में एक और हस्ती का नाम जुड़ गया है जिसकी जिंदगी को अब बड़े पर्दे पर दिखाने की तैयारी चल रही है. हम बात कर रहे हैं गुजरे जमाने की खूबसूरत अदाकारा मधुबाला (Madhubala) की. इस फिल्म को बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर इम्तियाज अली (Imtiaz Ali) ने बनाने का फैसला किया है. इम्तियाज ने इस फिल्म के राइट्स भी हासिल कर लिए हैं. इसी बीच मधुबाला के पति किशोर कुमार के बेटे अमित कुमार ने एक्ट्रेस की बायोपिक को लेकर बड़ी बात कही है. 

बीते जमाने की अदाकारा मधुबाला किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं. उनकी जिंदगी पर कई फिल्ममेकर फिल्म बनाना चाहते हैं पर बॉलीवुड डायरेक्ट इम्तियाज अली ने बाजी मारते हुए फिल्म के राइट्स हासिल कर लिए हैं. इसपर जब मधुबाला के पति किशोर कुमार के बेटे अमित कुमार (Amit Kumar) से बायोपिक के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा उनको इससे कोई परेशानी नहीं है. 

ईटाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में अमित कुमार ने कहा, 'बायोपिक तो सबकी बनती है आजकल.' अमित कुमार ने कहा है कि उनको फिल्म के बनने से कोई दिक्कत नहीं है.

बता दें कि दिवंगत अभिनेत्री की बहन मधुर बृज भूषण ने मधुबाला पर फिल्म बनाने की इजाजत दे दी है. हालांकि इस बायोपिक को लेकर अभी तक ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है. 

ये भी पढ़ें: Madhubala Death Anniversary: दर्द में गुजरे मधुबाला के आखिरी दिन, ज्योतिष ने पहले ही कर दी थी भविष्यवाणी

मधुबाला और किशोर की मोहब्बत 

मधुबाला हिंदी सिनेमा जगत के मशहूर अभिनेता व गायक किशोर कुमार की दूसरी पत्नी थीं. दोनों की लव स्टोरी भी बेहद खूबसूरत थी, जिसका अंत मधुबाला के निधन के साथ ही हो गया था. जब मधुबाला और किशोर कुमार की शादी हुई तब मधुबाला बॉलीवुड की सुपरस्टार बन चुकी थीं. हालांकि, शादी के कुछ ही दिनों बाद उन्हें अपने दिल में छेद होने की बीमारी का पता चला. लेकिन किशोर कुमार ने उनका साथ नहीं छोड़ा. 

दोनों का परिवार शादी को लेकर राजी नहीं था. वहीं, एक्ट्रेस के परिवार को राज़ी करने के लिए किशोर कुमार ने अपना धर्म और नाम तक बदल दिया था. किशोर कुमार के घरवालों ने कभी एक्ट्रेस को एक्सेप्ट नहीं किया. मधुबाला 9 सालों तक बीमारी से जूझती रहीं. मधुबाला किशोर कुमार की दूसरी पत्नी थीं. 

ये भी पढ़ें: मौत के बाद रिलीज हुई इन सितारों की फिल्में, संजीव कुमार से लेकर सुशांत सिंह राजपूत लिस्ट में शामिल

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement