बॉलीवुड
Kiara Advani और Sidharth Malhotra इस साल अपने पहले बच्चे को वेलकम करने वाले हैं. वहीं उनके कई वीडियो सामने आए हैं जिसे देख फैंस कयास लगा रहे हैं कि जल्द ही कपल के घर खुशखबरी आ रही है.
बॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल में से एक सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) के घर जल्द ही किलकारियां गूंजने वाली हैं. इस साल कपल अपने पहले बच्चा का स्वागत करने के लिए तैयार हैं. सिद्धार्थ को कई बार अपनी पत्नी का ख्याल रखते देखा गया है.. वहीं हाल ही में पपराजी पेज ने सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो शेयर किए हैं जो तेजी से वायरल हो रहे हैं. इसमें कपल और उनके परिवार वालों को मुंबई के एक अस्पताल में देखा गया. ऐसे में लोग कयास लगा रहे हैं कि जल्द ही कपल गुड न्यूज देने वाला है.
कियारा और सिद्धार्थ ने इस साल ऐलान किया था कि वो पहले बच्चे का वेलकम करने वाले हैं. कुछ रिपोर्टों में कहा गया था कियारा अक्टूबर-नवंबर 2025 के आसपास अपने बच्चे का स्वागत कर सकती हैं. हालांकि उनके क्लीनिक विजिट के वीडियो सामने आए हैं जिसमें कपल के साथ उनका परिवार भी है. इसे देख फैंस कयास लगा रहे हैं कि शायद कपल जल्द ही पेरेंट्स बनने वाला है. फिलहाल उनकी डिलीवरी कब होगी, इस बारे में अभी कुछ कंफर्म नहीं है.
ये भी पढ़ें: Kiara Advani-Sidharth Malhotra बने बेबी गर्ल के पेरेंट्स? जानें क्या है वायरल तस्वीर की सच्चाई
इससे पहले सोशल मीडिया पर कियारा की Ai जनरेटेड फोटो ने हलचल मचा दिया था. इस फोटो को Newspro.celebrity के एक न्यूज आर्टिकल में देखा गया था जिसमें कहा गया कि कपल ने अपने पहले बच्चे का स्वागत कर लिया है. कपल का पहला बच्चा एक बेटी है. हालांकि ये तस्वीरें फेक थीं.
ये साल कियारा आडवाणी के लिए और भी खास रहा. इस साल उन्होंने मेट गाला 2025 में अपना शानदार डेब्यू भी किया. सोने सी चमकती ड्रेस में कियारा ने न केवल एक बॉलीवुड स्टार के रूप में, बल्कि जल्द ही मां बनने वाली स्त्री के रूप में भी अपने आपको पेश किया था.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.