Advertisement

Sidharth-Kiara Wedding: परिवार के साथ जैसलमेर पहुंचे 'दूल्हे राजा', शादी में अपनाई जाएगी नो फोन पॉलिसी, गेस्ट पर लगेगी ये पाबंदियां

Sidharth-Kiara Wedding: कपल अपनी शादी से पहले जैसलमेर हवाई अड्डे पर स्पॉट हुए. दोनों को पैपराजी ने कैमरे में कैद कर लिया. देखें Video.

Latest News
Sidharth-Kiara Wedding: परिवार के साथ जैसलमेर पहुंचे 'दूल्हे राजा', शादी में अपनाई जाएगी नो फोन पॉलिसी, गेस्ट पर लगेगी ये पाबंदियां

Sidharth-Kiara Wedding

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: कियारा आडवाणी (Kiara Advani) और सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) की शादी इन दिनों काफी सुर्खियां बटोरी रही है. आज सुबह कियारा को मुंबई के प्राइवेट एयरपोर्ट पर देखा गया. इसके बाद जैसलमेर हवाई अड्डे से भी तस्वीरें आई हैं जिसमें दुल्हन को डिजाइनर दोस्त मनीष मल्होत्रा (Manish Malhotra) के साथ आते हुए देख गया. अब, सिद्धार्थ मल्होत्रा जैसलमेर पहुंचे हैं. इस दौरान दूल्हे की तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर सामने आई हैं. वहीं आज कपल की मेहंदी की रस्म होगी.

सिद्धार्थ मल्होत्रा ऑल-ब्लैक आउटफिट पहने नजर आए. उन्होंने मैचिंग ट्रैक पैंट और सफेद स्नीकर्स पहनी हुई थी. जैसलमेर हवाई अड्डे पर उनकी मां रिम्मा मल्होत्रा, पिता सुनील मल्होत्रा और भाई सहित उनके परिवार के सदस्यों को भी देखा गया. एक्टर ने जल्दी से कार की ओर रुख किया और उसमें बैठ गए.

इससे पहले कियारा आडवाणी को व्हाइट कलर के आउटफिट में देखा गया था जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही थीं. वो अपने डिजाइनर दोस्त मनीष मल्होत्रा ​​के साथ नजर आईं. कुछ दिन पहले मुंबई में कियारा को मनीष के घर में भी देखा था. तब कहा गया था कि वह अपनी शादी के लिए मनीष के डिजाइन किए कपड़े पहनेंगी लेकिन अब उनके जैसलमेर आने से कहीं न कहीं ये तो साफ हो गया है कि वो सच में मनीष मल्होत्रा का लहंगा ही पहनेंगी.

ये भी पढ़ें: Kiara Advani Sidharth Malhotra की मेहंदी सेरेमनी की फोटोज आईं सामने? जानें क्या है वायरल फोटो का सच

ये भी पढ़ें: Sidharth Malhotra Kiara Advani ने इस बड़ी कंपनी को बेच दिए अपनी शादी के फिल्मिंग राइट्स? जानें क्या है मामला

गेस्ट पर लगाई पाबंदी

ई-टाइम्स की रिपोर्ट्स के मुताबिक बाकी सेलिब्रिटी शादियों की तरह, इसमें भी नो फोन पॉलिसी होगी और होटल के कर्मचारियों को भी इस बारे में जानकारी दी गई है. इतना ही नहीं, दूल्हा और दुल्हन ने मेहमानों से अनुरोध किया है कि सोशल मीडिया पर उनकी की कोई भी तस्वीर पोस्ट न करे. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement