Advertisement

Kiara Advani Sidharth Malhotra house: इस आलीशान अपार्टमेंट में रहेगा न्यूलीवेड कपल, कीमत जान उड़ जाएंगे होश

Kiara Advani Sidharth Malhotra: आज मुंबई के दोस्तों को रिसेप्शन देंगे. इसी बीच उनके नए घर का वीडियो सामने आया है जिसको देख आपके भी होश उड़ जाएंगे.

Latest News
Kiara Advani Sidharth Malhotra house: इस आलीशान अपार्टमेंट में रहेगा न्यूलीवेड कपल, कीमत जान उड़ जाएंगे होश

Sidharth Malhotra-Kiara Advani

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) अपनी शादी को लेकर काफी समय से चर्चा में थे. आखिरकार दोनों ने 7 फरवरी, 2023 को जैसलमेर में सात फेरे लिए. शादी के बाद कपल दिल्ली गया जिसके बाद वो फिर से मुंबई वापस आ गए हैं. आज यानी 12 फरवरी को वो मुंबई में रिस्प्शन पार्टी (Kiara Advani Sidharth Malhotra reception) देने वाले हैं. इसी बीच उनके मुंबई के नए घर (Kiara Advani Sidharth Malhotra new house) को लेकर काफी चर्चा हो रही है. खबरों की मानें तो सिद्धार्थ ने अपनी पत्नी के लिए एक आलीशान बंगला खरीदा है. 

खबर है कि सिद्धार्थ मल्होत्रा ने शादी के तोहफे के तौर पर अपनी पत् कियारा आडवाणी के लिए समुद्र के सामने यानी सी फेसिंग एक आलीशान बंगला खरीदा है. विरल भयानी ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उनके इस पाली हिल वाले बंगले को देखा जा सकता है. वीडियो इंटरनेट पर काफी वायरल हो रहा है. माना जा रहा है कि न्यूली वेड कपल यहीं पर शिफ्ट होने वाला है.

कुछ दिन पहले मिड-डे की एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ था कि सिद्धार्थ, कियारा के लिए सी फेसिंग घर की तलाश कर रहे थे और खबर थी कि उन्होंने मुंबई में एक बड़ी कीमत का बंगला भी तय कर लिया था.

ये भी पढ़ें: Sidharth Malhotra-Kiara Advani की लगी लॉटरी, शादी के बाद Karan Johar ने दिया इतना बड़ा गिफ्ट?

करोड़ों का है कपल का अपार्टमेंट

वहीं BollywoodShaadis.com की खबर के मुताबिक कपल का ये बंगला मुंबई के पाली हिल क्षेत्र में स्थित है और इसके लिए उन्हें मोटी रकम खर्च करनी पड़ी. उनके इस घर की कीमत 70 करोड़ बताई जा रही है.

सामने आया था शादी का Video

सिद्धार्थ और कियारा ने अपनी शादी को प्राइवेट सेरेमनी रखा था. उन्होंने परिवार और करीबी दोस्तों के बीच शादी की. 7 फरवरी को, सिद्धार्थ और कियारा ने जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में सात फेरे लिए थे. इसके बाद उन्होंने अपनी शादी का पहला वीडियो शेयर किया जिसके सामने आते ही ये तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में उनकी शादी की छोटी सी सही पर शानदार झलक दिखाई गई है. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement