Advertisement

क्या वाकई प्रेग्नेंट हैं Kiara Advani, वायरल हो रही फोटो में दिखा बेबी बंप?

Kiara Advani ने इसी साल फरवरी में Sidharth Malhotra के साथ सात फेरे लिए थे. हाल ही में एक्ट्रेस की फोटो वायरल हो रही है जिसे देख लोग कयास लगा रहे हैं कि वो pregnant हैं. आप भी देखें वायरल photo.

क्या वाकई प्रेग्नेंट हैं Kiara Advani, वायरल हो रही फोटो में दिखा बेबी बंप?

Kiara Advani कियारा आडवाणी

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी (Kiara Advani) और कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) जल्द ही फिल्म सत्यप्रेम की कथा (Satyaprem Ki Katha) में नजर आने वाले हैं. दोनों स्टार्स जमकर फिल्म के प्रमोशन में जुटे हुए हैं. हाल ही में उनको जयपुर में स्पॉट किया गया. हालांकि फिल्म से ज्यादा चर्चा एक्ट्रेस की एक फोटो की रही जिसे देख लोग कयास लगा रहे हैं कि कियारा आडवाणी प्रेग्नेंट हैं. जी हां, फैंस का कहना है कि इस फोटो में उनका बेबी बंप दिख रहा है.

इसी साल फरवरी महीने कियारा और सिद्धार्थ शादी के बंधन में बंधे थे. उनकी शादी से लेकर रिसेप्शन की काफी चर्चा रही. इसके बाद दोनों अपने अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट में बिजी हो गए थे. उन्हें कई इवेंट और पार्टी में भी स्पॉट किया गया. इसी बीच अब एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी की खबरों का सोशल मीडिया पर काफी बज हो रहा है. एक फोटो देख नेटिजन्स का मानना ​​है कि कियारा प्रेग्नेंट हो सकती हैं. 

ये भी पढ़ें: Satyaprem Ki Katha की एक्ट्रेस Kiara Advani के लिए Kartik Aaryan ने भरी महफिल में किया कुछ ऐसा, जीता लोगों का दिल

इस फोटो में एक्ट्रेस के पेट को देखकर लोग हैरान रह गए. लोगों को उनका बेबी बंप नजर आ रहा है. एक सोशल मीडिया यूजर ने पूछा, 'हम सभी बेबी बंप देख सकते हैं?' एक और ने लिखा 'कियारा प्रेग्नेंट हैं क्या?'.

लुक की बात करें तो इस फोटो में एक्ट्रेस ने हैवी जैकेट के साथ ब्रालेट टॉप और पैंट पहना हुआ था. इसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही थीं. दूसरी ओर, कार्तिक ने बेसिक व्हाइट टी-शर्ट और ब्लू डेनिम के ऊपर रस्ट जैकेट में लुक को पूरा किया.

ये भी पढ़ें: Kiara Advani से शादी के बाद ऐसा हुआ Sidharth Malhotra का हाल, फोटो देख आपको भी आ जाएगा तरस

फिलहाल एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी में कितनी सच्चाई है ये तो वो ही बता सकती हैं पर कियारा और सिद्धार्थ की तरफ से इसपर कोई रिएक्शन नहीं आया है. वहीं फिल्म की बात करें तो सत्यप्रेम की कथा जल्द थिएटर्स में रिलीज होने वाली है. फिल्म 29 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement