Advertisement

Kiara Advani इस वजह से हो गई थीं Shahid Kapoor से गुस्सा, मारना चाहती थीं थप्पड़

Koffee With Karan के आने वाले एपिसोड में कियारा आडवाणी (Kiara Advani) और शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) नजर आने वाले हैं. शो के दौरान उन्होंने खुद से जुड़े कई राज खोले हैं. कियारा ने खुलासा किया कि वह शाहिद कपूर को एक खास वजह से थप्पड़ मारना चाहती थीं.

Latest News
Kiara Advani इस वजह से हो गई थीं Shahid Kapoor से गुस्सा, मारना चाहती थीं थप्पड़

Shahid Kapoor and Kiara Advani : शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: Koffee With Karan: बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी (Kiara Advani) हाल ही में मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर (Karan Johar) के चैट शो कॉफी विद करण (Koffee With Karan) के आने वाले एपिसोड में नजर आने वाली हैं. कबीर सिंह (Kabir Singh) एक्ट्रेस इस शो के दौरान अपने को-स्टार अभिनेता शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) के साथ नजर आएंगी. शो के दौरान कियारा ने एक सनसनीखेज खुलासा किया कि उन्हें अपने को-स्टार शाहिद कपूर को थप्पड़ मारने का मन कर दिया था. शो के दौरान एक गेम में कियारा से सवाल किया गया कि उन्हें शाहिद कपूर को थप्पड़ क्यों मारने की इच्छा थी? जिसके जवाब में कियारा ने खुलासा किया.

करण जौहर के चटपटे सलावों का जवाब देते हुए कियारा ने कहा, "फिल्म कबीर सिंह की शूटिंग के दौरान यह मेरा तीसरा या चौथा दिन था और मुझे आठ घंटे इंतजार करने के लिए कहा गया क्योंकि इस बात की चर्चा चल रही थी कि शाहिद अगले सीन में कौन से जूते पहनेंगे." कियारा के इस बयान का सपोर्ट करते हुए करण ने शाहिद को थप्पड़ मारने के कियारा के फैसले पर कहा, "अगर मुझे भी जूतों पर चर्चा के लिए आठ घंटे इंतजार करने के लिए कहा जाता, तो मैं भी थप्पड़ मार देता."

ये भी पढ़ें - Koffee With Karan 7 में कियारा-सिद्धार्थ के बच्चों में क्या बोल गए करण जौहर, शाहिद ने भी दिया बड़ा हिंट

कॉफी विद करण के नए एपिसोड में कियारा और शाहिद, प्यार, फैमिली, शादी और बॉलीवुड के बारे में दिलचस्प बातें करते दिखेंगे. यह शो डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर हर गुरुवार की राज 12 बजे नए एपिसोड के साथ स्ट्रीम किया जा सकता है.

शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी साउथ की मशहूर फिल्म 'अर्जुन रेड्डी' की हिंदी रीमेक कबीर सिंह में नजर आए थे. इस फिल्म को दर्शकों ने खूब सराहा, खास तौर पर फिल्म के गानों को फैंस आज भी काफी पसंद किया करते हैं. 

ये भी पढ़ें -  Kiara Advani का बदला था नाम, इन सुपरहिट फिल्मों को कर चुकी हैं रिजेक्ट

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement