Advertisement

Kiara Advani ने करवा चौथ व्रत से पहले खाई ये यम्मी चीज, दिखाई पहले त्योहार की मेहंदी

Kiara Advani ने अपने सोशल अकाउंट पहले Karwa Chauth व्रत को लेकर पोस्ट शेयर किया है. कियारा ने अपनी मेहंदी दिखाई है और बताया है कि ये त्योहार उन्होंने कैसे सेलीब्रेट किया है.

Latest News
Kiara Advani ने करवा चौथ व्रत से पहले खाई ये यम्मी चीज, दिखाई पहले त्योहार की मेहंदी

Kiara Advani First Karwa Chauth With Sidharth Malhotra

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी (Kiara Advani) इस बार अपना पहला करवा चौथ (Karwa Chauth) सेलीब्रेट कर रही हैं. उन्होंने अपने पति सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) के लिए पहली बार व्रत रखा है. कियारा ने एक दिन पहले से ही अपने इस स्पेशल डे की तैयारी शुरू कर दी थी. जिसके बारे में एक्ट्रेस ने अपने पोस्ट में जानकारी दी थी. कियारा ने व्रत के एक दिन पहले की तस्वीर शेयर करके बताया था कि उन्होंने किस तरह 'फीस्ट डे' सेलीब्रेट किया. इसके बाद उन्होंने अगली तस्वीर में पहले व्रत की मेहंदी भी फ्लॉन्ट की थी. कियारा का करवाचौथ सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में आ गया है.

कियारा आडवाणी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें उन्होंने बताया था कि करवा चौथ यानी फास्ट डे से पहले उन्होंने किस तरह 'फीस्ट डे' सेलीब्रेट किया था. इस वीडियो में कियारा पैनकेक शेप टुकड़ों पर मेपल सिरप उड़ेलकर खाने की तैयारी करती दिख रही थीं. इस वीडियो को शेयर करते हुए कियारा ने लिखा था- 'फीस्ट डे'. इसके बाद उन्होंने अपनी हथेली की एक तस्वीर साझा की थी. जिसमें उन्होंने मेहंदी से स्टार बनाया हुआ था. ये मेहंदी कियारा ने व्रत के लिए लगाई थी. उन्होंने पूरे हाथ को मेहंदी से कवर करने के बजाए स्टार बनाकर शगुन पूरा किया है. यहां देखें कियारा का करवा चौथ-

ये भी पढ़ें- बॉलीवुड की ये 7 एक्ट्रेस नहीं रखतीं करवा चौथ का व्रत, एक ने बताया 'दकियानूसी सोच'

Kiara Advani

कियारा का करवा चौथ पोस्ट सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है. कियारा का ये पहला करवा चौथ है लेकिन उन्होंने इसे मिनिमल तरीके से सेलीब्रेट किया है, ये बात फैंस को खूब पसंद आ रही है. वहीं, अब फैंस उनके करवा चौथ वाली फोटो का इंतजार कर रहे हैं. बता दें कि कियारा ने लंबे समय तक सिद्धार्थ मल्होत्रा को डेट करने के बाद 7 फरवरी 2023 को शादी की थी. दोनों की क्यूट वेडिंग फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं.

ये भी पढ़ें- राम चरण और कियारा आडवाणी की इस फिल्म के साथ हुआ कांड, मेकर्स ने लिया बड़ा एक्शन 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement