Advertisement

Ranbir Kapoor-Alia Bhatt के पहले गाने Kesariya पर आए अजब रिएक्शन्स, जेठालाल ने भी कहा - ये चीटिंग है

Kesariya Song: रणबीर कपूर-आलिया भट्ट स्टारर फिल्म 'ब्रह्मास्त्र पार्ट वन : शिवा' के नए गाने केसरिया को लेकर सोशल मीडिया पर यूजर्स ट्रोल कर रहे हैं. फिल्म के नए गाने की लिरिक्स पर आपत्ति जताते हुए यूजर्स अलग अलग चीजों से इसकी तुलना करते नजर आ रहे हैं.

 Ranbir Kapoor-Alia Bhatt के पहले गाने Kesariya पर आए अजब रिएक्शन्स, जेठालाल ने भी कहा - ये चीटिंग है

Kesariya Song

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: Kesariya Song: बॉलीवुड स्टार जोड़ी आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) का रोमांस को उनकी आने वाली फिल्म 'ब्रह्मास्त्र पार्ट वन : शिवा' के हालिया गाने 'केसरिया' में दिखा है. रणबीर की मानें तो गाने की ताजगी दर्शकों के साथ वास्तव में अच्छी तरह से रिफ्रेश करेगी. उन्होंने फिल्म की अपनी पूरी टीम को एक ऐसा गाना बनाने के लिए धन्यवाद दिया. रणबीर कपूर को ये यकीन है कि यह गाना अनगिनत दिलों को छुएगा.  

मगर ऐसा लग रहा है कि चंद फैंस केसरिया गाने की लिरिक्स को लेकर खुश नहीं हैं. जब से फिल्म का गाना केसरिया रिलीज हुआ है. लोग इसे लेकर सोशल मीडिया पर लगातार अपनी प्रतिक्रिया देते हुए नजर आ रहे हैं. कई इस गाने की लिरिक्स के प्रति अपनी नाराजगी जता रहे हैं.

यहां देखें लोगों के रिएक्शन

 


 

 

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Philmy (@philmyyy)

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर का गाना केसरिया का कुछ समय पहले टीजर रिलीज हुआ था जो सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हुआ था. इस गाने पर लाखों रील्स बनीं थी. ऐसे में अब पूरा गाना भी रिलीज हो गया है. इस गाने को भी लोग खूब पसंद कर रहे हैं. कुछ ही देर में गाने को एक मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. गाने में आलिया रणबीर रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं. 2 मिनट 53 सेकेंड के इस गाने में दोनों की रियल लाइफ प्यार रील लाइफ में भी नजर आ रहा है.  

फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' पैन इंडिया लेवल पर 9 सितंबर को रिलीज होने वाली. फिल्म में शिवा बने रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की लव स्टोरी देखने को मिलेगी. दोनों पहली बार स्क्रीन पर साथ नजर आए हैं और उनकी जोड़ी बेहद खूबसूरत दिख रही है. वहीं, रोमांटिक सीन के साथ-साथ फिल्म के ग्राफिक्स भी बेहतरीन मालूम होते हैं. 

ये भी पढ़ें: Brahmastra में Ranbir Kapoor के जूते पहनने पर मचा था बवाल, Ayan Mukerji ने बताई पूरी सच्चाई

रणबीर और आलिया के अलावा फिल्म में अमिताभ बच्‍चन, नागार्जुन, मौनी रॉय भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. फिल्म के तीन पार्ट्स हैं, जिसका पहला पार्ट इस साल 9 सितंबर को रिलीज होगा. फिल्म की शूटिंग 2017 में शुरू हुई थी जिससे बनने में करीब 9 साल का वक्त लगा था. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement