Advertisement

Kesari Chapter 2 Trailer: जलियांवाला बाग कांड का खौफनाक मंजर देख सिहर उठेंगे आप, रोंगटे खड़े कर देगा ट्रेलर

Kesari Chapter 2 Trailer: Akshay Kumar की मच अवेटेड फिल्म केसरी 2 का ट्रेलर आज रिलीज कर दिया गया है. फिल्म को लेकर काफी बज चल रहा है.

Latest News
Kesari Chapter 2 Trailer: जलियांवाला बाग कांड का खौफनाक मंजर देख सिहर उठेंगे आप, रोंगटे खड़े कर देगा ट्रेलर

Kesari Chapter 2 Trailer

Add DNA as a Preferred Source

आखिरकार फिल्म 'केसरी चैप्टर 2' (Kesari Chapter 2 Trailer) का ट्रेलर रिलीज हो गया है. 'केसरी चैप्टर 2' का ये ट्रेलर दिल्ली के द इंपीरियल होटल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान लॉन्च किया गया. फिल्म वकील और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सी शंकरन नायर के जीवन पर आधारित है, जिन्होंने जलियांवाला बाग हत्याकांड के पीछे की सच्चाई के लिए लड़ाई लड़ी थी. सी शंकरन नायर का रोल फिल्म में अक्षय कुमार (Akshay Kumar) निभा रहे हैं.

बीते दिनों केसरी चैप्टर 2 का टीजर रिलीज किया गया था. इसमें फिल्म की कहानी की झलक मिल गई थी. केसरी चैप्टर 2 सच्ची घटनाओं से प्रेरित है. ये फिल्म जलियांवाला बाग हत्याकांड के बाद की घटनाओं और एक वकील और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सी शंकरन नायर के नेतृत्व में न्याय की लड़ाई पर बेस्ड है. ट्रेलर की शुरुआत 13 अप्रैल, 1919 को जलियांवाला बाग में हुई गोलीबारी के साथ होती है. इस हत्याकांड में मासूम बच्चों, महिलाओं, पुरुष और बुजुर्ग सहित सैंकडों लोगों को मौत के घाट उतारा गया था.

इसके बाद फिल्म में सर सीएस नायर की भूमिका निभा रहे अक्षय कुमार नजर आते हैं जो अदालत में जनरल डायर से सवाल-जवाब करते दिखते हैं. वहीं टीजर में आर माधवन की भी एंट्री होती है. फिल्म में वो अपोजिशन वकील के रूप में दिखाए गए हैं जो अदालत में क्राउन को रिप्रेजेंट करेंगे. फिल्म का निर्देशन करण सिंह त्यागी ने किया है. वहीं इसका निर्माण करण जौहर, अपूर्व मेहता, अमृतपाल बिंद्रा ने किया है. फिल्म 18 अप्रैल को रिलीज हो रही है.

ये भी पढ़ें: कौन हैं केसरी 2 के असली हीरो C Sankaran Nair, जिनका रोल निभा रहे अक्षय कुमार

केसरी चैप्टर 2 में अक्षय कुमार के अलावा आर माधवन और अनन्या पांडे भी लीड रोल में नजर आने वाली हैं. ये 2019 की अक्षय कुमार की फिल्म केसरी का सीक्वल है. इसे अनुराग सिंह ने डायरेक्ट किया था. 

ये भी पढ़ें: Kesari 2 Teaser: खौफनाक आवाजें सुन दहल जाएगा दिल, जलियांवाला बाग में हुई हत्याओं की कहानी बयां करेंगे अक्षय कुमार

यहां देखें Trailer:

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement