बॉलीवुड
Kesari 2 Box Office Collection Day 3: अक्षय कुमार (Akshay Kumar) स्टारर कोर्ट रूम ड्रामा केसरी चैप्टर 2 (Kesari Chapter 2) 50 करोड़ के करीब पहुंच गई है. यह जल्द ही दुनिया भर में ये आकंड़ा पार कर लेगी.
Kesari 2 Box Office Collection Day 3: अक्षय कुमार (Akshay Kumar) स्टारर कोर्ट रूम ड्रामा केसरी चैप्टर 2 (Kesari Chapter 2), 18 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. लोग इसे काफी पसंद कर रहे हैं. केसरी 2 की शुरुआत बॉक्स ऑफिस पर भले ही स्लो रही है, लेकिन इसने वीकेंड पर अच्छी कमाई की है. वहीं, मूवी ने रविवार के दिन भी अपनी कमाई में उम्मीद के मुताबिक उछाल दर्ज किया है. तो चलिए एक नजर डालते हैं फिल्म के अभी तक के कलेक्शन पर.
सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक केसरी 2 ने संडे के दिन भारत में 12.25 करोड़ की शानदार कमाई की है. इसके साथ ही केसरी चैप्टर 2 ने पहले वीकेंड कुल 29.75 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. वहीं, वर्ल्ड वाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म 50 करोड़ के कलेक्शन के करीब पहुंच गई है. दरअसल, शनिवार तक फिल्म ने दुनिया भर में 30 करोड़ रुपये की कमाई की थी. वहीं रविवार के कलेक्शन के साथ केसरी चैप्टर 2 ने पहले हफ्ते में दुनिया भर में 42 से 43 करोड़ रुपये कमा लिए है. फिल्म मंगलवार तक 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर सकती है.
यह भी पढ़ें- क्या कहती है Akshay Kumar की Kesari Chapter 2 की कहानी, जानें ट्रेड एनालिस्ट Taran Adarsh की जुबानी
ऑक्यूपेंसी की बात करें तो रविवार को केसरी चैप्टर 2 की कुल ऑक्यूपेंसी 25 से 30 प्रतिशत के बीच रही. सुबह के शो में ऑक्यूपेंसी 17.28 प्रतिशत रही. दोपहर के शो में ऑक्यूपेंसी 36.60 प्रतिशत रही. शाम के शो में ऑक्यूपेंसी 43.88 प्रतिशत रही और रात के शो में ऑक्यूपेंसी 31.16 प्रतिशत रही.
यह भी पढ़ें- Kesari 2 से पहले अक्षय कुमार कर चुके हैं रियल लाइफ स्टोरी पर बनी फिल्में, 5 में से 2 हुई थीं फ्लॉप
केसरी 2 का कलेक्शन भले ही शानदार है, लेकिन यह मूवी अक्षय कुमार की पिछली फिल्मों या फ्रेंचाइजी के बराबर नहीं है. साल 2019 में रिलीज केसरी ने पहले वीकेंड पर 56 करोड़ रुपये कमाए थे. वहीं, इस दौरान सिनेमाघरों में सनी देओल की जाट देखने को मिल रही है, जिसने ओपनिंग डे पर अक्षय कुमार की केसरी 2 से अच्छी ओपनिंग दी. हालांकि दोनों फिल्मों को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं.
केसरी चैप्टर 2 का डायरेक्शन करण सिंह त्यागी ने किया है. फिल्म का निर्माण करण जौहर के प्रोडक्शन हाउस धर्मा प्रोडक्शंस के तहत किया गया है. इस मूवी में अक्षय कुमार के अलावा आर माधवन, अनन्या पांडे भी अहम भूमिका में है. फिल्म आजादी से पहले हुए जलियांवाला बाग हत्याकांड के बारे में.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.