Advertisement

Kesari 2 Box Office Collection Day 2: शनिवार को बढ़ी 'अक्षय कुमार' की फिल्म की कमाई, दूसरे दिन उछाल के बाद हुआ इतना कलेक्शन

Kesari 2 Box Office Collection Day 2: अक्षय कुमार (Akshay kumar) स्टारर केसरी चैप्टर 2 (Kesari Chapter 2) ने दूसरे दिन बढ़त बनाई है. फिल्म ने दो दिनों में 17 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है.

Latest News
Kesari 2 Box Office Collection Day 2: शनिवार को बढ़ी 'अक्षय कुमार' की फिल्म की कमाई, दूसरे दिन उछाल के बाद हुआ इतना कलेक्शन

kesari 2

Add DNA as a Preferred Source

Kesari 2 Box Office Collection Day 2: अक्षय कुमार (Akshay kumar) स्टारर केसरी चैप्टर 2 (Kesari Chapter 2) , 18 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर भले ही धीमी शुरुआत मिली हो, लेकिन लोगों से इसे पॉजिटिव रिएक्शन मिल रहा है. वहीं, सकारात्मक रिएक्शन के कारण शनिवार को फिल्म को फायदा भी पहुंचा है और दूसरे दिन फिल्म ने अपनी कमाई में बढ़त बनाई है. तो चलिए एक नजर डालते हैं केसरी 2 के दो दिनों के कलेक्शन पर. 

दरअसल, सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक शनिवार को केसरी चैप्टर 2 ने 9.50 करोड़ रुपये की कमाई की है. शुक्रवार यानी कि ओपनिंग डे पर फिल्म ने 7.75 करोड़ का कलेक्शन किया था. वहीं, दो दिनों में मूवी ने कुल 17.25 करोड़ की कमाई कर ली है. दुनिया भर के कलेक्शन की बात करें तो शुक्रवार को फिल्म ने 14 करोड़ रुपये कमाए थे. शनिवार के घरेलू कलेक्शन के साथ इसकी कमाई अब दुनिया भर में 23 करोड़ रुपये से ज्यादा हो गई है.

यह भी पढ़ें- क्या कहती है Akshay Kumar की Kesari Chapter 2 की कहानी, जानें ट्रेड एनालिस्ट Taran Adarsh की जुबानी

रविवार को केसरी 2 करेगी अच्छी कमाई

ऑक्यूपेंसी की बात करें तो केसरी चैप्टर 2 की कुल ऑक्यूपेंसी शनिवार को 20.4 प्रतिशत थी. सुबह के शो में 11.68 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी. दोपहर के शो में 22.91 प्रतिशत और शाम के शो में 26.83 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी थी. ट्रेंड के अनुसार केसरी चैप्टर 2 रविवार को शानदार कलेक्शन कर सकती है. पहले सप्ताह में फिल्म कुल 25 से 30 करोड़ रुपये की कमाई कर सकती है. फिल्म को सनी देओल की जाट का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन पॉजिटिव रिएक्शन के चलते केसरी 2 अच्छा बिजनेस करने में कामयाब होगी.

यह भी पढ़ें- Kesari 2 Collection Day 1: ओपनिंग डे पर अपनी ही फिल्म 'स्काई फोर्स' से पिछड़े अक्षय कुमार, कमाए इतने करोड़

जानें केसरी 2 के बारे में 

बता दें कि केसरी चैप्टर 2 का डायरेक्शन करण सिंह त्यागी ने किया है. यह उनकी पहली डायरेक्शन फिल्म है. फिल्म में अनन्या पांडे और आर माधवन अहम भूमिका में नजर आए हैं. यह फिल्म द केस दैट शूक द एम्पायर नाम की एक किताब पर आधारित है, जो ब्रिटिश साम्राज्य के पसंदीदा वकील सी शंकरन नायर की कहानी बताती है, जो उनके लिए सबसे बड़ा खतरा बन जाते हैं. केसरी चैप्टर 2 में दिखाया गया है कि कैसे नायर अंग्रेजों को चुनौती देता है और ब्रिटिश साम्राज्य को अपने घुटनों पर ला देता है. केसरी चैप्टर 2 केसरी फ्रेंचाइजी की दूसरी किस्त है. पहला पार्ट साल 2019 में रिलीज हुआ था और यह सारागढ़ी की लड़ाई के बारे में थी.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x,   इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement