Advertisement

Kesari 2 Box Office Collection Day 1: ओपनिंग डे पर अपनी ही फिल्म 'स्काई फोर्स' से पिछड़े अक्षय कुमार, पहले दिन कमाए इतने करोड़

अक्षय कुमार (Akshay Kumar) , अनन्या पांडे (Ananya Panday) और आर माधवन (R Madhavan) स्टारर फिल्म केसरी चैप्टर 2 (Kesari Chapter 2) ने ओपनिंग डे पर ठीक-ठाक कलेक्शन किया है.

Latest News
Kesari 2 Box Office Collection Day 1: ओपनिंग डे पर अपनी ही फिल्म 'स्काई फोर्स' से पिछड़े अक्षय कुमार, पहले दिन कमाए इतने करोड़

Kesari 2

Add DNA as a Preferred Source

Kesari 2 Box Office Collection Day 1: अक्षय कुमार (Akshay Kumar) , अनन्या पांडे (Ananya Panday) और आर माधवन (R Madhavan) स्टारर फिल्म केसरी चैप्टर 2 (Kesari Chapter 2) , 18 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. केसरी 2 को दर्शकों का पॉजिटिव रिएक्शन देखने को मिला है. लोग फिल्म की काफी तारीफ कर रहे हैं. हालांकि सकारात्मक रिस्पॉन्स के बाद भी ओपनिंग डे पर केसरी 2 उम्मीद के मुताबिक कमाई नहीं कर पाई है. दरअसल, फिल्म अक्षय कुमार की पिछली रिलीज स्काई फोर्स (Sky Force) का रिकॉर्ड तोड़ने में नाकामयाब रही है. तो चलिए एक नजर डालते हैं फिल्म के कलेक्शन पर. 

ट्रेड ट्रैकिंग पोर्टल सैकनिल्क के रिकॉर्ड के मुताबिक केसरी चैप्टर 2 ने अपने ओपनिंग डे पर 7.50 करोड़ का कलेक्शन किया है. हालांकि अक्षय कुमार की हवाई एक्शन फिल्म स्काई फोर्स ने अपने ओपनिंग डे पर 12.50 करोड़ का कलेक्शन किया था. वहीं, ऑक्यूपेंसी पर नजर डालें तो केसरी 2 की कुल ऑक्यूपेंसी 17.40 प्रतिशत रही. सुबह के वक्त 12.67 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी थी. दोपहर और शाम के शो में ऑक्यूपेंसी 19.76 प्रतिशत रही.

यह भी पढ़ें- Kesari 2 से पहले अक्षय कुमार कर चुके हैं रियल लाइफ स्टोरी पर बनी फिल्में, 5 में से 2 हुई थीं फ्लॉप

केसरी 2 वीकेंड पर कर सकती है कमाई

केसरी 2 की ओपनिंग भले ही कम रही हो, लेकिन वीकेंड पर इसकी कमाई में उछाल देखने को मिल सकता है. क्योंकि लोग इसे काफी पसंद कर रहे हैं. जिससे इसके वीकेंड में अच्छे कलेक्शन की उम्मीद है. इस बीच कम कलेक्शन करने के पीछे सनी देओल की फिल्म जाट भी है, क्योंकि इस एक्शन फिल्म को भी लोग काफी पसंद कर रहे हैं और यह अभी भी कमाई कर रही है.  कई ऐसे इलाके हैं, जहां पर केसरी 2 की जगह जाट को काफी पसंद कर रहे हैं. जाट ने केसरी 2 की रिलीज वाले दिन सैकनिल्क के मुताबिक 4.25 करोड़ का कलेक्शन किया और अब तक जाट ने कुल 65.90 करोड़ की कमाई भारत में कर ली है.

यह भी पढ़ें- Akshay Kumar की Kesari Chapter 2 देखने जाएं या नहीं? इन 10 ट्वीट पर डालें एक नजर

जलियांवाला बाग पर बनी है केसरी 2

केसरी चैप्टर 2 जलियांवाला बाग हत्याकांड की कहानी पर आधारित है. फिल्म में जघन्य नरसंहार के बाद की स्थिति को दिखाया गया है, जहां एक शख्स सी शंकरन नायर, ब्रिटिश साम्राज्य के खिलाफ खड़ा होता है और जनरल डायर और वायसराय आयोग को अदालत में आता है, ताकि दुनिया के सामने उनके अपराध को सामने लाया जा सके. फिल्म का डायरेक्शन करण सिंह त्यागी ने किया है.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x,   इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement