Advertisement

मुंबई की बारिश में बालकनी में Katrina Kaif के साथ रोमांटिक हुए Vicky Kaushal, कुछ यूं बिताया सनडे

कटरीना कैफ(Katrina Kaif) ने रोमांटिक अंदाज में पति विक्की कौशल(Vicky Kaushal) के इस मानसून में तस्वीर शेयर की है. इस दौरान कपल बेहद खुश नजर आ रहे हैं.

Latest News
मुंबई की बारिश में बालकनी में Katrina Kaif के साथ रोमांटिक हुए Vicky Kaushal, कुछ यूं बिताया सनडे

Katrina Kaif Vicky Kaushal: विक्की कौशल और कटरीना कैफ

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: कटरीना कैफ(Katrina Kaif) और विक्की कौशल(Vicky Kaushal) बॉलीवुड के फेवरेट कपल में से एक हैं. दोनों की जोड़ी को खूब पसंद किया जाता है. वहीं, दोनों अक्सर ही एक दूसरे पर प्यार लुटाते हुए नजर आते हैं.  विक्की और कटरीना एक दूसरे को सपोर्ट करने का कोई भी मौका नहीं छोड़ते हैं. वहीं, रविवार के दिन कटरीना कैफ ने पति विक्की के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की हैं. दोनों इस दौरान रोमांटिक नजर आ रहे हैं.

दरअसल, कटरनी कैफ ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर पति विक्की कौशल के साथ दो तस्वीरें स्टोरी पर शेयर की हैं.पहली तस्वीर में विक्की कौशल बालकनी में खड़े हुए दिखाई दे रहे हैं और वह बाहर की ओर देख रहे हैं. इस दौरान विक्की कौशल ब्लैक कलर की टी- शर्ट में पहने हुए हैं. इस दौरान विक्की कौशल मुस्कुराते हुए दिख रहे हैं. इस तस्वीर के कैप्शन में हाय लिखा है.

Vicky Kaushal

कटरीना ने शेयर की विक्की कौशल संग रोमांटिक तस्वीर

वहीं, दूसरी तस्वीर में कटरीना और विक्की एक दूसरे को हग करते हुए दिख रहे हैं. इस दौरान कपल काफी रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं. कटरीना ने अपना क्वालिटि टाइम फैंस के साथ शेयर किया है. एक्ट्रेस ने यह तस्वीर अपने मुंबई वाले घर से शेयर की है.  

Katrina Kaif Vicky Kaushal

ये भी पढ़ें- Katrina Kaif के साथ एयरपोर्ट पर फैंस ने की ऐसी हरकत, सिक्योरिटी ने दिया धक्का, देखें वीडियो

अक्सर एक दूसरे पर लुटाते हैं प्यार

वहीं, आपको बता दें कि कटरीना और विक्की अक्सर ही एक दूसरे के साथ इस तरह की रोमांटिक तस्वीरें शेयर करते हुए नजर आते हैं. वहीं, फैंस भी उनकी तस्वीरों का इंतजार करते रहते हैं. फैंस कपल की तस्वीरों पर जमकर कमेंट करते हैं और उनकी तारीफ करते हैं. विक्की और कटरीना बॉलीवुड के पसंदीदा कपल में से एक हैं. 

ये भी पढ़ें- आलिया भट्ट के अलावा कटरीना की बहन को भी मिला था RRR का ऑफर, जानें क्यों छोड़ी फिल्म?

इन फिल्मों में नजर आएंगे विक्की-कटरीना

कपल की आने वाली फिल्में को लेकर बात की जाए तो, कटरीना जल्द  ही सलमान खान के साथ फिल्म टाइगर 3 में नजर आने वाली हैं. इसके अलावा उनके पास मैरी क्रिसमस भी है, जिसमें उनके साथ विजय सेतुपति दिखाई देंगे. वहीं, विक्की जल्द ही फिल्म सैम बहादुर में दिखाई देंगे. यह फिल्म 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement