Advertisement

Diwali Photos: Katrina-Vicky से लेकर Sara Ali Khan तक, बॉलीवुड सितारों ने कुछ यूं मनाई दिवाली

Diwali Celebration Photos: Katrina Kaif-Vicky Kaushal से लेकर कई बॉलीवुड सेलेब्रिटीज ने अपनी दिवाली की तस्वीरें शेयर कर दी हैं.

Latest News
Diwali Photos: Katrina-Vicky से लेकर Sara Ali Khan तक, बॉलीवुड सितारों ने कुछ यूं मनाई दिवाली

Bollywood Stars Diwali Celebration: बॉलीवुड सेलेब्स की दिवाली पार्टी

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: दिवाली सेलीब्रेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सभी ने शेयर कर दी हैं. वहीं, इस लिस्ट में बॉलीवुड सितारे भी शामिल हो गए हैं. कटरीना कैफ (Katrina Kaif), विक्की कौशल (Vicky Kaushal) से लेकर सारा अली खान (Sara Ali Khan) तक इंडस्ट्री के कई सेलेब्स ने बेहद आलीशान अंदाज में दिवाली सेलीब्रेट (Diwali Celebration Photos) की है. कई स्टार्स ने अपने दिवाली सेलीब्रेशन की फोटो सोशल अकाउंट पर शेयर करनी शुरू कर दी है. ये खूबसूरत तस्वीरें इंटरनेट पर जमकर वायरल होती भी नजर आ रही हैं.

Katrina Kaif- Vicky Kaushal की रोमांटिक दिवाली

कटरीना कैफ ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लेटेस्ट पोस्ट में अपनी अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं. इन तस्वीरों में वो पति विक्की कौशल के साथ पोज देती नजर आ रही हैं. सामने आई तस्वीरों में कटरीना ने गोल्डन रंग की साड़ी पहनी हुई है और विक्की कौशल ने व्हाइट रंग की स्टाइलिश शेरवानी पहनी है. कटरीना ने ये तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- 'शुभ दीपावली'.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Katrina Kaif (@katrinakaif)

ये भी पढ़ें- Hrithik Roshan की एक्स-वाइफ Sussanne Khan ने बॉयफ्रेंड को किया Kiss, वीडियो देखकर भड़के ट्रोल

इसके अलावा सारा अली खान ने इंस्टाग्राम पर अपनी दिवाली पार्टी की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं. इन तस्वीरों में उनके कई खास दोस्त दिखाई दे रहे हैं. सारा ने जो फोटोज शेयर की हैं उनमें वो करण जौहर, अनन्या पांडे, जाह्नवी कपूर, वरुण धवन के साथ पोज देती दिखाई दे रही हैं. इसके अलावा तस्वीरों में सारा के भाई इब्राहिम अली खान भी दिखाई दे रहे हैं.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Soha (@sakpataudi)

ये भी पढ़ें- Alia-Ranbir से लेकर Katrina-Vicky तक, शादी के बाद ये सेलेब्स सेलिब्रेट करेंगे पहली दिवाली, पार्टी के होंगे खास प्लान

वहीं, सोहा अली खान ने भी अपनी दिवाली परिवार के साथ सेलीब्रेट की है. सोहा ने जो फोटोज साझा की हैं, उनमें उनके पति कुणाल खेमू के अलावा भाई सैफ अली खान और भाभी करीना कपूर भी नजर आ रही हैं.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement