Advertisement

Kala Chashmah Song पर शादी में हुआ ऐसा डांस, लोग बोले- Katrina Kaif फेल

Katrina Kaif के एक बॉलीवुड गाने पर कुछ लड़कों ने ऐसा डांस किया कि उनका वीडियो सोशल पर जबरदस्त वायरल हो गया है. इस वीडियो को देखकर कई लोग हैरान हैं.

Latest News
Kala Chashmah Song पर शादी में हुआ ऐसा डांस, लोग बोले- Katrina Kaif फेल

Katrina Kaif, Kala Chashma Song: कटरीना कैफ, काला चश्मा गाना

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड (Bollywood) में हर मौके के लिए कई खास गाने बने हुए हैं. वहीं, ये गाने सबसे ज्यादा शादी के मौके पर सुनाई देते हैं. इंडियन शादी में बॉलीवुड गाने पर धमाकेदार डांस के बिना सारा मजा अधूरा ही लगता है. यूं तो सोशल मीडिया पर शादी वाले डांस के कई मजेदार वीडियोज आए दिन वायरल होते दिखाई दे जाते हैं लेकिन हाल ही में कुछ लड़कों ने मिलकर ऐसा डांस (Dance Video) कर डाला है जो सोशल मीडिया पर लोगों को दीवाना बना रहा है. इन लड़कों ने कटरीना कैफ (Katrina Kaif) के मशहूर गाने काला चश्मा (Kala Chashmah Song) पर ऐसी परफॉर्मेंस दी की उनका वीडियो वायरल हो गया.

Katrina Kaif भी फेल

दरअसल, हाल ही में इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें लड़कों का एक ग्रुप सूट-बूट पहनकर कटरीना कैफ के गाने 'काला चश्मा' पर धमाकेदार डांस करता दिखाई दे रहा है. ये लड़के एक शादी के ईवेंट पर परफॉर्म कर रहे हैं और उनके एक-एक स्टेप ऑडिएंस में बैठे लोग जमकर हूटिंग करते दिख रहे हैं.

ये भी पढ़ें- Katrina Kaif की स्विमसूट फोटोज पर ससुर जी ने दिया रिएक्शन, देखकर इंप्रेस हुए फैंस

ये वीडियो इंटरनेट पर धमाल मचा रहा है कई लोग तो इस ग्रुप के फैन हो गए हैं और डिमांड कर रहे हैं कि वो और भी बॉलीवुड के गानों पर ऐसे ही डांस वीडियोज बनाएं. लोगों ने इस वीडियो देखकर कह डाला है कि इन लड़कों के आगे कटरीना कैफ भी फेल हैं.

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Yasin Tatby (@yasintatby)

 

ये भी पढ़ें- समुंदर किनारे बोल्ड हुईं Katrina Kaif, ब्लैक स्विमसूट में Photos देख फैंस क्रेजी

बता दें कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये वीडियो नार्वे के कुछ लड़कों का है. ये लड़के एक ग्रुप चलाते हैं जो धांसू डांस वीडियोज बनाते हैं. एएनआई की न्यूज रिपोर्ट के मुताबिक इस डांस ग्रुप का नाम 'क्विक स्टाइल' है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस ग्रुप ने पहले भी कई बॉलीवुड गानों पर डांस किया है और कुछ इंडियन लड़के भी इस ग्रुप का हिस्सा हैं.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement