Advertisement

बाथरूम में छुपकर रोई थीं Katrina Kaif, Vicky Kaushal को बिना बताए किया 'गलत काम', खुद किया शॉकिंग खुलासा

Katrina Kaif ने अपनी फ्रेंड्स के साथ एक गेम खेलते हुए कई शॉकिंग खुलासे किए हैं जिसमें Vicky Kaushal का नाम भी आया है.

बाथरूम में छुपकर रोई थीं Katrina Kaif, Vicky Kaushal को बिना बताए किया 'गलत काम', खुद किया शॉकिंग खुलासा

Katrina Kaif: कटरीना कैफ

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ (Katrina Kaif) सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं. वो अपने फैंस के बीच चर्चा में बनी रहने के लिए आए दिन दिलचस्प पोस्ट शेयर करती दिखाई देती हैं. वहीं, हाल ही में कटरीना अपने एक ऐसे ही पोस्ट की वजह से सुर्खियों में आ गई हैं. उन्होंने अपने फैंस के साथ एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वे अपन जिंदगी से जुड़े कई शॉकिंग राज खोलती दिखाई दे रही हैं. उन्होंने 'बाथरूम में रोने' से लेकर विक्की कौशल (Vicky Kaushal) के साथ कुछ ऐसा करने की बात कबूल की है, जिसे अब वो गलत मानती हैं.

Vicky Kaushal के साथ किया ये काम

कटरीना कैफ ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो अपनी दो खास दोस्तों के साथ एक वैलेंटाइन्स डे के बजाए गैलेंटाइन्स से मनाती दिखाई दे रही हैं. इस स्पेशल मौके पर वो अपनी दो दोस्तों मिनी माथुर और करिश्मा कोहली के साथ 'नेवर हैव आई एवर' गेम खेल रही हैं. इस गेम में उन्हें अपनी जिंदगी से जुड़े राज खोलने हैं और इस गेम को कटरीना बेहद शानदार तरीके से खेल रही हैं.

ये भी पढ़ें- Alia Bhatt ने सबके सामने Katrina Kaif को किया इग्रोर? वायरल Video देख फैंस ने पूछे ऐसे सवाल

उन्होंने इस गेम के दौरान बिना डरे ही कई शॉकिंग खुलासे किए हैं. उन्होंने बताया कि वो एक वक्त पर विक्की कौशल को बिना बताए उनका फोन चेक कर चुकी हैं. कटरीना कहती हैं कि उस वक्त उन्हें उतनी समझ नहीं थी लेकिन अब वो मानती हैं कि ये गलत काम है और वो आगे कभी ऐसा काम नहीं करेंगी.

ये भी पढ़ें- Katrina Kaif की बॉडी डबल Hiba Trabelssi हो चुकीं हैं मानव तस्करी की शिकार, कहानी सुनकर रूह कांप जाएगी

बाथरूम में रोने वाला किस्सा

सिर्फ यही नहीं एक सवाल आया कि क्या को कभी पब्लिक बाथरूम में जाकर रोई हैं? इस पर कटरीना कहती हैं का हां वो कई पार्टीज के दौरान बाथरूम में जाकर रोई हैं. खास कर दिवाली पार्टी के दौरान. कटरीना के इन खुलासों ने फैंस को हैरान कर दिया है. उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement