Advertisement

Katrina Kaif ने दुपट्टे से छुपाई प्रेग्नेंसी? ये वीडियो देखकर लोग बोले 'जल्द मिलेगी गुड न्यूज'

Katrina Kaif का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर कई लोगों ने दावा कर डाला है कि एक्ट्रेस प्रेग्नेंट हैं और अपना बेबी बंप दुपट्टे से ढक रही हैं.

Latest News
Katrina Kaif ने दुपट्टे से छुपाई प्रेग्नेंसी? ये वीडियो देखकर लोग बोले 'जल्द मिलेगी गुड न्यूज'

Katrina Kaif Pregnancy Rumors: कटरीना कैफ प्रेग्नेंसी की अफवाहें

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ (Katrina Kaif) इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'टाइगर 3' (Tiger 3) को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं. इस फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो गया है. ट्रेलर में कटरीना जमकर एक्शन सीन करती दिखाई दी हैं. वहीं, इस बीच एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी (Katrina Kaif Pregnancy) की अफवाहें तेजी से फैल रही हैं. कटरीना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है, जिसे देखकर कई लोगों ने दावा कर डाला है कि विक्की कौशल (Vicky Kaushal) और कटरीना जल्द ही गुडन्यूज देने वाले हैं. कई लोगों का कहना है कि वीडियो में कटरीना बेबी बंप छुपा रही हैं.

दरअसल, हाल ही में कटरीना कैफ का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो किसी इवेंट पर एंट्री लेती दिखाई दे रही हैं. उन्होंने पिंक कलर का अनारकली सूट पहना हुआ है. इवेंट पर एंट्री लेते ही फैंस की भीड़ चियर करने लगती हैं. कटरीना सभी की तरफ देखते हुए हैवो कहती हैं लेकिन इवेंट में एंट्री लेने से स्टेज पर चढ़ने तक कटरीना अपने दुपट्टे को संभालकर आगे की तरफ रखती हैं. यही देखकर कई लोगों ने एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी का दावा करना शुरू कर दिया है. ये वीडियो रेडिट यूजर ने शेयर किया है. यहां देखें वायरल हो रहा कटरीना का वीडियो-

ये भी पढ़ें- कटरीना और विक्की के शादीशुदा जीवन में खुशियों का है ये राज, डिनर टेबल पर करते हैं इन बातों की चर्चा

Katrina Kaif for a Kalyan event in Patna
byu/Serious_Yak509 inBollyBlindsNGossip

इस वीडियो पर कमेंट करते हुए कई लोगों ने दावा किया है कि कटरीना ने बेबी बंप छुपाने के लिए दुपट्टे को आगे रखा हुआ है और उसे हाथ से पकड़ रखा है. कई लोगों ने तो विक्की कौशल को टैग करते हुए उनसे गुड न्यूज के बारे में पूछना शुरू कर दिया है. हालांकि, कटरीना और विक्की में से किसी ने भी इन अफवाहों पर कोई जवाब नहीं दिया है. बता दें कि इससे पहले भी कई बार एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी को लेकर अफवाहें उड़ चुकी हैं. विक्की और कटरीना ने दिसंबर 2021 में शादी रचाई थी. कपल की शादी को दिसंबर 2023 में दो साल पूरे हो जाएंगे.

ये भी पढ़ें- WhatsApp Channels पर Katrina Kaif बनीं नंबर 1, फॉलोवर्स के मामले में Mark Zuckerberg को पछाड़ा

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement