Advertisement

Katrina Kaif Pregnant: क्या कटरीना कैफ देने वाली हैं खुशखबरी, ये Photo देख लोग बोले 'बेबी बंप छुपा रही हैं'

Katrina Kaif Pregnancy Rumors फिर हुईं तेज. Vicky Kaushal के साथ एक खूबसूरत तस्वीर वायरल होने के बाद बढ़ी फैंस की उम्मीदें.

Katrina Kaif Pregnant: क्या कटरीना कैफ देने वाली हैं खुशखबरी, ये Photo देख लोग बोले 'बेबी बंप छुपा रही हैं'

Katrina Kaif Pregnancy Rumors: कटरीना कैफ की प्रेगनेंसी की अफवाहें हुईं तेज

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ (Katrina Kaif) बीते दिनों अपनी फिल्म 'भूत पुलिस' को लेकर सुर्खियों में रही थीं. वहीं, अब वो परिवार के साथ टाइम स्पेंड कर रही हैं. इस बीच एक बार फिर से उनकी प्रेग्नेंसी को लेकर अफवाहें (Katrina Kaif Pregnancy Rumors) तेज हो गई हैं. पति विक्की कौशल (Vicky Kaushal) के साथ कटरीना की एक तस्वीर देखकर फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर पहुंच गई है. लोगों ने ये तस्वीर देखकर ऐसा दावा कर डाला है कि एक्ट्रेस अपना बेबी बंप (Katrina Kaif Baby Bump) छुपाने की कोशिश कर रही हैं. हालांकि, कटरीना और विक्की में से किसी ने भी इन अफवाहों की पुष्टि नहीं की है.

दरअसल, कटरीना कैफ ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर क्रिसमस से जुड़ी एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वो अपने परिवार के साथ नजर आ रही हैं. इन फोटोज में वो कभी अपने ससुराल वालों के साथ पोज दे रही हैं तो कई दोस्तों और बहनों के साथ और हर तस्वीर में वो हंसते-मुस्कुराते हुए पोज देती दिखाई दे रही हैं. क्रिसमस के मौके पर ली गई इन हैप्पी तस्वीरों में फैंस ने कुछ ऐसी बात खोज निकाली हैं जिसकी वजह से एक्ट्रेस की प्रग्नेंसी की अफवाहें फैल गई हैं.

ये भी पढ़ें- Katrina-Vicky ने कुछ इस तरह से सेलिब्रेट किया क्रिसमस, सिंपल लुक में नजर आया परिवार

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Katrina Kaif (@katrinakaif)

क्रिसमस की तस्वीरों में फैंस के रिएक्शन को देखें तो कईयों का कहना है कि किसी भी तस्वीर में कटरीना कैफ ने सामने खड़े होकर पोज नहीं दिया है वो किसी न किसी के पीछे खड़े होकर फोटो खिंचवा रही हैं और इसी वजह से लोगों ने दावा किया है कि वो अपना बेबी बंप छुपाने की कोशिश कर रही हैं. हालांकि, इन खबरों की पुष्टि नहीं हो सकी है इसलिए कटरीना की प्रेग्नेंसी की खबरें अभी तक सिर्फ अफवाहें ही हैं.

ये भी पढ़ें- Katrina Kaif से शादी करने को लेकर ऐसा था विक्की के पेरेंट्स का रिएक्शन, एक्टर ने खोला राज

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement