Advertisement

Katrina Kaif की हमशक्ल ने दिए ऑरेंज बिकिनी में कातिल पोज, देखें समंदर में कराया फोटोशूट

कटरीना कैफ(Katrina Kaif) की हमशक्ल एमी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. यूजर्स भी उन्हें कटरीना कह कर बुला रहे हैं.

Katrina Kaif की हमशक्ल ने दिए ऑरेंज बिकिनी में कातिल पोज, देखें समंदर में कराया फोटोशूट

Katrina Kaif Amy Aela: कटरीना कैफ  एमी

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: कटरीना कैफ(Katrina Kaif) बॉलीवुड की शानदार एक्ट्रेस में से एक हैं. वह अपने अभिनय के साथ-साथ अपनी खूबसूरती के लिए भी चर्चा में बनी रहती हैं. एक्ट्रेस अपने लुक्स, फिटनेस और अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी खबरों में छाई रहती हैं. जैसी कि सभी जानते हैं कि दुनिया में एक व्यक्ति के सात हमशक्ल पाए जाते हैं. कुछ इसी तरह से कटरीना कैफ की कई हमशक्ल से लोग परिचित हो चुके हैं. वहीं, एक बार फिर से सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिन्हें देख आप भी धोखा खा जाएंगे. उन तस्वीरों को देखकर पहचानना मुश्किल होगा कि वह कटरीना कैफ हैं या फिर कोई और. 

दरअसल, सोशल मीडिया पर एमी नाम की इंडियन ऑस्ट्रेलियन एक्ट्रेस की तस्वीर वायरल हो रही है. एमी को देखकर कोई भी एक बार के लिए धोखा खा जाएगा, क्योंकि एमी दिखने में बिल्कुल बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ की तरह हैं. एमी ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया पर ऑरेंज कलर बिकिनी में कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं. एक्ट्रेस इस दौरान अलग अलग पोज में तस्वीरें क्लिक करवाती हुई दिख रही हैं. उन्होंने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- गुड मॉर्निंग फ्रॉम मालदीव. सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर इन दिनों मालदीव में छुट्टियां मना रही हैं. वह समंदर के किनारे एंजॉय करते हुए नजर आ रही हैं. 

Amy Aela

ये भी पढ़ें- Katrina Kaif की टू कॉपी है ये मॉडल, तस्वीरें देख चकरा जाएगा दिमाग

यूजर्स ने की कटरीना कैफ से तुलना

वहीं एमी की इन तस्वीरों पर यूजर्स भी लगातार कमेंट कर रहे हैं और उन्हें कटरीना कैफ कह कर बुला रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- द कटरीना वाइब्स. वहीं, अन्य यूजर ने लिखा- कटरीना कैफ प्लस जैस्मिन भसीन-एमी. वहीं, एक और यूजर ने लिखा- ब्यूटीफुल. 

Amy Aela

ये भी पढ़ें- Katrina Kaif- Vicky Kaushal को धमकाने वाला शख्स गिरफ्तार, इस वजह से दी थी जान से मारने की धमकी

कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं एमी

आपको बता दें एमी एक इंडियन ऑस्ट्रेलियन एक्ट्रेस और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर हैं. इसके साथ ही वह एक बिजनेस वुमेन भी हैं. उन्होंने कई फिल्मों में काम किया है. वह हाई नखरे, तू लगदी फरारी, जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं. वहीं, हाल ही में डिज्नी प्लस हॉटस्टार की वेब सीरीज द किंग मेकर में नजर आने वाली हैं.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement