Advertisement

Katrina Kaif ने Maldives में दोस्तों के साथ कुछ इस तरह से सेलिब्रेट किया अपना बर्थडे, शेयर की फोटोज

Katrina Kaif ने हाल ही में अपने 39वां बर्थडे सेलिब्रेट किया. एक्ट्रेस ने अपने बर्थडे सेलिब्रेशन की तसवीरें सोशल मीडिया पर शेयर की जो उनके फैंस को काफी पसंद आ रही है. फोटो में कैट अपनी गर्ल गैंग के साथ जमकर मस्ती करती हुई नजर आईं.

Latest News
Katrina Kaif ने Maldives में दोस्तों के साथ कुछ इस तरह से सेलिब्रेट किया अपना बर्थडे, शेयर की फोटोज

Katrina Kaif 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) ने बीते दिन अपना 39वां बर्थडे सेलिब्रेट किया. शादी के बाद कैटरीना कैफ का ये पहला बर्थडे है जिसे खास बनाने के लिए एक्ट्रेस अपने पति विक्की कौशल (Vicky Kaushal) के साथ मालवदी (Maldives) पहुंची थीं. कपल के अलावा सनी कौशल, शरवरी वाघ सहित कई दोस्त भी उनके सेलिब्रेशन में शामिल होने पहुंचे. अपने स्पेशल बर्थडे की झलक कैटरीना कैफ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दिखा दी है. फोटो को देखकर लग रहा है कि एक्ट्रेस ने अपने बर्थडे पर दोस्तों के साथ खूब एन्जॉय किया. उनकी ये फोटो काफी वायरल हो रही हैं. 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Katrina Kaif (@katrinakaif)

कैटरीना कैफ ने अपने बर्थडे की कुछ फोटो फैंस के साथ साझा की. इस पोस्ट के कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा- 'बर्थडे वाला दिन.' इन फोटोज में कैट व्हाइट शर्ट में समन्दर किनारे दिख रही हैं. बाकी फोटो में वो अपनी गर्ल गैंग के साथ जमकर मस्ती करते हुए नजर आ रही है. एक फोटो में कैटरीना कैफ के साथ उनकी गर्लगैंग तो है ही साथ ही सनी कौशल भी नजर आए. फैंस को उनकी ये फोटो काफी पसंद आ रही है.

बता दें कि बीते कई दिनों से कैटरीना अपनी पर्सनल लाईफ को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं, जिसकी वजह है उनकी प्रेग्नेंसी की खबरें. दरअसल, एक्ट्रेस अचानक से लाइमलाइट से दूर हो गई थीं. इतनी ही नहीं उन्होंने सोशल मीडिया से भी ब्रेक ले लिया था तो ऐसे में उनके फैंस ने उनकी प्रग्नेंसी को लेकर कयास लगाने शुरू कर दिए. हालांकि इन सभी खबरों पर विराम लग गया जब कैटरीना कैफ पति विक्की कोशल के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं. मुंबई एयरपोर्ट पर कपल हाथों में हाथ डाले स्‍पॉट किया गया. 

ये भी पढ़ें: Katrina Kaif देने वाली हैं खुशखबरी? प्रेग्नेंसी की खबरों पर टीम ने बताई सच्चाई

फिल्मों की बात करें तो कैटरीना आखिरी बार अक्षय कुमार के साथ 'सूर्यवंशी' में नजर आई थीं. अब जल्द ही एक्ट्रेस 'फोन भूत' में नजर आएंगी. इसके अलावा वो विजय सेतुपति के साथ 'मेरी क्रिसमस' और सलमान खान के साथ 'टाइगर 3' में भी दिखाई देंगी.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement