Advertisement

मालदीव ने Katrina Kaif को बनाया अपना ग्लोबल टूरिज्म एंबेसडर

Katrina Kaif Maldives Ambassador: कटरीना कैफ (Katrina Kaif) को मालदीव ने अपना ग्लोबल टूरिज्म एंबेसडर बनाने का ऐलान किया है. उन्होंने इसको लेकर इंस्टाग्राम पर अपडेट शेयर किया है.

Latest News
मालदीव ने Katrina Kaif को बनाया अपना ग्लोबल टूरिज्म एंबेसडर

Katrina Kaif

Add DNA as a Preferred Source

Katrina Kaif Maldives Ambassador: कटरीना कैफ (Katrina Kaif) बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस में से एक हैं. वह बॉलीवुड में अपनी बेहतरीन एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं और हमेशा ही चर्चा में बनी रहती हैं. कटरीना के दुनिया भर में लाखों की संख्या में फैंस है. इस बीच मंगलवार को मालदीव ने कटरीना कैफ को अपना ग्लोबल टूरिज्म एंबेसडर बनाने का ऐलान किया है. 

दरअसल, मंगलवार को सोशल मीडिया पर कटरीना कैफ को लेकर घोषणा की गई है.मालदीव मार्केटिंग एंड पब्लिक रिलेशंस कॉरपोरेशन (एमएमपीआरसी/विजिट मालदीव) ने घोषणा की कि वे भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में एक प्रमुख चेहरे, कटरीना कैफ को मालदीव के लिए ग्लोबल ब्रांड एंबेसडर के रूप में पाकर बहुत खुश हैं. 

कटरीना बनी ग्लोबल एंबेसडर

विजिट मालदीव ने अपने इंस्टाग्राम पर कटरीना की फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, '' हम कटरीना कैफ का विजिट मालदीव के ग्लोबल एंबेसडर के रूप में स्वागत करते हुए एक्साइटेड हैं. ग्रेस और एलिगेंस की सच्ची प्रतिमूर्ति, कैटरीना मालदीव की भावना का प्रतीक हैं - लग्जरी, शांति और अनफॉरगेटेबल पल. स्वर्ग में उनकी यात्रा के माध्यम से द्वीप भोग की कला का पता लगाने के लिए तैयार हो जाइए. अधिक जादू के लिए बने रहें.

मालदीव संग हो चुका है विवाद

बता दें कि साल 2024 की जनवरी में भारत मालदीव के बीच काफी खटास देखी गई थी. मालदीव के कुछ मंत्रियों ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अपमान किया था, जिसके बाद मालदीव को जमकर आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था. हालांकि बाद में उन्होंने माफी मांगी थी. वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले महीने मालदीव जाने वाले हैं.

अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement