Advertisement

Katrina Kaif और Vicky Kaushal ने पहली वेडिंग एनिवर्सरी के लिए की खास तैयारियां, इस तरह से दिन को बनाएंगे यादगार

Katrina Kaif और Vicky Kaushal की शादी को जल्द ही एक साल होने वाला है. ऐसे में इस दिन को खास बनाने के लिए कपल ने खास प्लान बनाया है.

Latest News
Katrina Kaif और Vicky Kaushal ने पहली वेडिंग एनिवर्सरी के लिए की खास तैयारियां, इस तरह से दिन को बनाएंगे यादगार

विक्की कौशल, कटरीना कैफ

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड के स्टार कपल कटरीना कैफ (Katrina Kaif) और विक्की कौशल (Vicky Kaushal) की शादी फैंस के लिए बड़ा सरप्राइज लेकर आई थी. दोनों की डेटिंग को लेकर तो चर्चा थी पर उनकी शादी की प्लानिंग को लेकर किसी को कानों-कान खबर तक नहीं हुई थी. हालांकि अब उनकी शादी को जल्द एक साल होने वाला है. 9 दिसंबर को कपल अपनी पहली वेडिंग एनिवर्सरी (Katrina Kaif-Vicky Kaushal Wedding anniversary) सेलिब्रेट करने वाला है. ऐसे में फैंस उनके इस खास दिन के प्लान को जानने के लिए काफी बेताब हैं. तो हम आपको बताते हैं कि उन्होंने अपने खास दिन के लिए क्या प्लान बनाया है. 

कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने पिछले साल 9 दिसंबर को राजस्थान के सवाई माधोपुर में शादी की थी. बॉलीवुड लाइफ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, विक्की और कैटरीना अपनी पहली सालगिरह को बेहद खास बनाने की योजना बना रहे हैं. कपल मालदीव की रोमांटिक ट्रिप पर जाने का प्लान कर रहा है. इस ट्रिप पर उनके साथ परिवार या दोस्तों नहीं रहेंगे.

इसके अलावा, रिपोर्ट के अनुसार, कपल अपने घर पर परिवार के साथ एक छोटी पूजा भी कर सकता है. इसके लिए कौशल परिवार के पंडित को बुलाया जाएगा, हालांकि इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Katrina Kaif (@katrinakaif)

ये भी पढ़ें: Vicky Kaushal संग शादी को Katrina Kaif ने बताया 'चमत्कार', ये बात सुनकर निराश हो सकते हैं फैंस!

शादी के बाद से कैटरीना और विक्की दोनों ही काफी बिजी हैं. कैटरीना जहां 'टाइगर 3' और 'मेरी क्रिसमस' की शूटिंग कर रही हैं तो वहीं विक्की के पास भी बैक-टू-बैक प्रोजेक्ट हैं. विक्की ने मेघना गुलजार की फिल्म 'सैम बहादुर' की तैयारी और शूटिंग शुरू कर दी है. एक्ट्रेस ने कुछ दिल फोटो पोस्ट कर लिखा था कि वो इस साल रोमांटिक डिनर नहीं कर पाए हैं.

ये भी पढ़ें: Katrina Kaif ने खोला रोमांटिक Bedroom Secret, Vicky Kaushal करते हैं ये काम

वहीं विक्की की 16 दिसंबर को 'गोविंदा नाम मेरा' फिल्म रिलीज होने वाली है. एक्टर फिलहाल इसके प्रमोशन में बिजी हैं. ऐसे में लोगों के मन में ये सवाल है कि क्या दोनों 9 दिसंबर को छुट्टी के लिए कुछ समय निकाल पाएंगे. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement