Advertisement

Ranbir Kapoor और Katrina Kaif एक ही मंच पर हुआ आमना-सामना, इवेंट में एक्ट्रेस से नजर हटा नहीं पाए रणबीर

Katrina Kaif और Ranbir Kapoor का हाल ही में आमना सामना हुआ. दोनों एक ही मंच पर मौजूद रहे पर एक दूसरे को जमकर इग्नोर करते हुए नजर आए.

Latest News
Ranbir Kapoor और Katrina Kaif एक ही मंच पर हुआ आमना-सामना, इवेंट में एक्ट्रेस से नजर हटा नहीं पाए रणबीर

Katrina Kaif and Ranbir Kapoor: रणबीर कपूर और कटरीना कैफ 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) कभी बॉलीवुड के हॉट कपल्स में से एक थे पर सालों पहले दोनों का ब्रेकअप हो गया. इसके बाद दोनों कम ही मौकों पर साथ दिखे. हालांकि अब दोनों अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं. रणबीर ने आलिया भट्ट (Alia Bhatt) से शादी की है तो वहीं कैटरीना कैफ ने विक्की कौशल (Vicky Kaushal) से शादी कर ली है. इसी बीच हाल ही में दोनों सितारे केरल के त्रिशूर में कल्याणरमन परिवार द्वारा आयोजित स्टार-स्टडेड नवरात्रि बैश में शामिल हुए. कैटरीना और रणबीर एक ही मंच पर मौजूद रहे पर दोनों ने एक दूसरे को जमकर इग्नोर भी किया. इस इवेंट की कई फोटो और वीडियो वायरल हो रही हैं.

कल्याण ज्वैलर्स ब्रांड के मालिक कल्याणरमन परिवार ने एक स्टार-स्टडेड नवरात्रि बैश का आयोजन किया. कैटरीना कैफ और रणबीर कपूर के अलावा इस फंक्शन में नागार्जुन, आर माधवन के अलावा साउथ फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े सितारे शामिल हुए. इस इवेंट की एक फोटो पर सबका ध्यान गया जिसमें कटरीना पूजा के बाद आरती लेती हुई नजर आ रही हैं तो वहीं रणबीर उन्हें टक-टकी लगाए देखे जा रहे हैं. ये फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है. 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Pinkvilla (@pinkvilla)

इस स्टार-स्टडेड फंक्शन से कैटरीना कैफ और रणबीर कपूर की कई तस्वीरें इंटरनेट पर छाई हुई हैं. इसमें दोनों को होस्ट्स के साथ पोज देते देखा जा सकता है. इस मौके पर रणबीर ने ब्लैक कुर्ता सेट पहना. वहीं कैटरीना पीच और गोल्डन कलर के घरारा सेट में बेहद खूबसूरत लग रही थीं. उन्होंने अपने लुक को सिंपल मेकअप से पूरा किया. 

ये भी पढ़ें: Katrina Kaif देने वाली हैं खुशखबरी? प्रेग्नेंसी की खबरों पर टीम ने बताई सच्चाई

इस फंक्शन में पृथ्वीराज, टोविनो थॉमस, निविन पॉली, जयसूर्या, माधवन, पार्वती, सिलंबरासन, विक्रम प्रभु, स्नेहा, प्रसन्ना, अरुण विजय, रेजिना कैसेंड्रा, नीरज माधव, कल्याणी प्रियदर्शन, प्रियदर्शन जैसी कई हस्तियां मौजूद रहीं. अपर्णा बालमुरली. विजय येसुदास, एमजी श्रीकुमार और ओसेपचन भी पार्टी में थे. 

ये भी पढ़ें: Shamshera ही नहीं Ranbir Kapoor की ये फिल्में भी बॉक्स ऑफिस पर रही फिसड्डी

आखिरी बार इस फिल्म में आए थे नजर 

कैटरीना और रणबीर ने आखिरी बार 2009 में फिल्म अजब प्रेम की गजब कहानी में साथ काम किया था. खबरों की मानें तो सलमान खान से अलग होने के बाद कैटरीना कैफ एक्टर रणबीर के काफी करीब आ गईं थीं. कहा जाता है कि कैटरीना और रणबीर लगभग 6-7 साल लिव इन रिलेशन में रहे थे. हालांकि, कुछ समय बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया था. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement