Advertisement

Kartik Aryan के निशाने पर अक्षय कुमार के बाद अब Salman Khan? बना डाला हिट गाने का रिमिक्स, देखें वीडियो

Kartik Aryan ने Salman Khan को अपने ही अंदाज में ट्रिब्यूट दिया है. उन्होंने सलमान के एक हिट गाने का रिमिक्स बना डाला है.

Latest News
Kartik Aryan के निशाने पर अक्षय कुमार के बाद अब Salman Khan? बना डाला हिट गाने का रिमिक्स, देखें वीडियो

Kartik Aryan Tribute To Salman Khan: कार्तिक आर्यन ने सलमान खान को दिया ट्रिब्यूट

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड एक्टर कर्तिक आर्यन (Kartik Aryan) इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'शहजादा' (Film Shehzada) को लेकर जबरदसत सुर्खियों में बने हुए हैं. इस फिल्म की रिलीज में बस कुछ ही दिन बाकी हैं और इसके गाने पहले ही हिट साबित हो गए हैं. इन सबके बीच हाल ही में कार्तिक आर्यन की इस फिल्म का एक और धमाकेदार गाने (Shehzada Songs) का वीडियो रिलीज किया गया है. इस ये गाना सलमान खान (Salman Khan) के लिए ट्रिब्यूट कहा जा रहा है क्योंकि ये उनके एक हिट सॉन्ग का रीमिक्स है. वहीं, गाने का वीडियो देखने के बाद कई लोगों ने ये कह डाला है कि अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के बाद कार्तिक के निशाने पर सलमान आ चुके हैं.

दरअसल, हाल ही में कार्तिक आर्यन की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'शहजादा' के और गाने की पहली झलक दिखाई गई है. ये गाना सबसे ज्यादा खास होने वाला है क्योंकि ये सलमान खान से सुपरहिट सॉन्ग 'कैरेक्टर ढीला' का रीमिक्स वर्जन होगा. ये गाना 2 जून 2011 में आई फिल्म 'रेडी' में पहली बार सुनने को मिला था. वहीं, इसके रीमिक्स गाने का अभी टीजर ही शेयर किया गया है जिसमें ऑरिजनल गाने का म्यूजिक सुनने को मिल रहा है. वहीं, कहा जा रहा है कि कार्तिक आर्यन ने अपने ही अंदाज में गाने के जरिए सलमान खान के ट्रिब्यूट दिया है. यहां देखें इस धमाकेदार गाने का टीजर-

ये भी पढ़ें- Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan: Salman Khan का नया लुक देखकर चौंके फैंस, बोले 'जवान लग रहे हो'

ये गाना कल यानी 09 फरवरी को रिलीज किया जाएगा. इसकी पहली झलक देखने के बाद फैंस एक्साइटेड नजर आ रहे हैं. वहीं, कई लोगों ने मजाक- मजाक में कह डाला है कि 'भूल- भुलैया' और 'हेरा फेरी 3' में अक्षय को रिप्लेस करने के बाद अब कार्तिक आर्यन की नजर सलमान खान की फिल्मों पर टिक गई है. बता दें कि कार्तिक की फिल्म 'शहजादा' 17 फरवरी 2023 को रिलीज होने जा रही है. इस फिल्म में कार्तिक के साथ कृति सेनन स्क्रीन शेयर करती नजर आने वाली हैं.

ये भी पढ़ें- 'Kartik Aaryan अंदर और Akshay Kumar बाहर', Hera Pheri 3 की कंफ्यूजन पर ये क्या बोल गए मेकर

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement