Advertisement

Kartik Aryan जल्द चखने वाले हैं 'शादी का लड्डू', सबके सामने कर दिया Shocking ऐलान

Kartik Aaryan ने भरी महफिल में अपनी शादी का ऐलान कर सभी को हैरान कर दिया. उन्होंने खुद कहा है कि वो 'शादी का लड्डू' चखने के लिए तैयार हैं.

Latest News
Kartik Aryan जल्द चखने वाले हैं 'शादी का लड्डू', सबके सामने कर दिया Shocking ऐलान

Kartik Aaryan : कार्तिक आर्यन

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: साल 2022 कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) के लिए काफी खास रहा. उनकी दोनों फिल्म भूल भुलैया 2 (Bhool Bhulaiyaa 2) और फ्रेडी (Freddy) ने लोगों की जमकर तारीफें बटोरी जिससे उनक पॉपुलैरिटी में भी काफी इजाफा है. वहीं इस साल रिलीज हुई फिल्म शहजादा (Shehzada) भले ही बॉक्स ऑफिस पर कमाल ना कर पाई हो पर एक्टर की फैन फॉलोइंग में कोई कमी नहीं आई. इसी बीच उन्होंने एक शॉकिंग ऐलान कर दिया है जिससे उनकी फीमेल फॉलोवर्स का दिल टूट गया है. एक्टर ने बताया है कि वो जल्द ही शादी (Kartik Aaryan marriage) करने वाले हैं. भरी महफिल में उन्होंने इस बात का खुलासा किया है. जानें क्या है पूरा मामला.  

कार्तिक आर्यन ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर जी सिने अवॉर्ड से एक वीडियो शेयर किया. इस वीडियो में उन्हें स्टेज पर ढोल नगाड़ों के साथ एंट्री करते देखा गया. कार्तिक कहते हैं, 'अब देखिए ना बॉलीवुड में एक के बाद एक सबके बैंड बज रहे हैं, सारे घोड़ी चढ़ रहे हैं, सबके विकेट गिट रहे हैं लेकिन एक विकेट अब तक नहीं गिरा. ऐलिजिबल सिंगल क्लब में आखिर रह कौन गया, मैं, लेकिन अब मौसम बदल रहा है ये सख्त लौंडा भी पिघल रहा है. मैंने भी सोचा शादी का लड्डू खाकर देख ही लेता लूं.'

ये भी पढ़ें: Kartik Aaryan को मिली 'परदेश में अपने देश वाली फीलिंग', अमेरिका में फैंस के हुजूम को देख गदगद हुए एक्टर 

कार्तिक का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. लोग कयास लगा रहे हैं कि एक्टर आखिरकार किससे शादी करने जा रहे हैं. ऐसे में कमेंट सेक्शन में कृति सेनन और सारा अली खान को लेकर लोग बातें कर रहे हैं. हालांकि ज्यादातर फैंस उम्मीद लगा रहे हैं कि वो कृति से शादी करने वाले हैं.   

ये भी पढ़ें: Alaya F के Bikini Photo Shoot ने इंटरनेट पर मचाया तहलका, लोग बोले 'तुमने Kartik Aaryan के साथ गलत किया'

फिल्मों की बात करें तो 'भूल भुलैया 2' की सक्सेस के बाद कुछ दिन पहले 'भूल भुलैया 3' का टीजर रिलीज किया गया था. इस टीजर के साथ ऐलान किया गया है कि ये फिल्म 2024 में दिवाली के मौके पर रिलीज की जाएगी. फैंस इस टीजर को देखकर काफी एक्साइटेड हो गए हैं.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement