Advertisement

Kartik Aaryan क्या नए साल में Hrithik Roshan की बहन संग करेंगे सगाई, जानिए क्यों फैल रहीं ऐसी अफवाहें

Kartik Aaryan की लेटेस्ट तस्वीर के बाद उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर अफवाहें फैल रही हैं जिसमें Hrithik Roshan की बहन Pashmina Roshan भी शामिल हैं.

Kartik Aaryan क्या नए साल में Hrithik Roshan की बहन संग करेंगे सगाई, जानिए क्यों फैल रहीं ऐसी अफवाहें

Kartik Aaryan And Pashmina Roshan Engagement Rumors: कार्तिक और पश्मीना की सगाई की अफवाहें

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड के मोस्ट डिमांडिंग एक्टर्स में गिने जाने वाले अभिनेता कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से सुर्खियों में बने हुए हैं. यूं तो कार्तिक का नाम बॉलीवुड की कई हसीनाओं के साथ जोड़ा जा चुका है लेकिन हाल ही में सामने आ रही मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कार्तिक, ऋतिक रोशन कि कजिन सिस्टर (Hrithik Roshan Sister) पश्मीना रोशन (Pashmina Roshan) को डेट कर रहे हैं. कई मीडिया रिपोर्ट्स ये दावा भी किया जा रहा है कि बात सगाई तक भी पहुंच गई और ये दोनों जल्द ही अपने रिश्ते का ऐलान भी कर सकते हैं. हालांकि, कार्तिक या पश्मीना की तरफ से ऐसी रिपोर्ट्स की पुष्टि नहीं की गई है.

Kartik Aaryan की फोटो पर शुरू हुई बात

दरअसल, बात शुरु हुई कार्तिक आर्यन की एक लेटेस्ट तस्वीर से जो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की थी. इस फोटो में कार्तिक ने बड़े ही दिलचस्प कैप्शन से बताया था कि वो फ्रांस में हैं. कार्तिक ने कैप्शन में लिखा- Paris, Je t’aime, जिसका मतलब है 'पेरिस आई लव यू'. इस फोटो में कार्तिक के पीछे मशहूर आइफिल टावर नजर आया. कार्तिक इस दौरान ब्लैक रंग के हुडी में बेहद हॉट नजर आए. यहां देखें वायरल हो रही कार्तिक की ये तस्वीर-

ये भी पढ़ें- Kartik Aaryan ने अपने प्यार का किया इजहार, क्रिसमस पर इस एक्ट्रेस के साथ शेयर की थी फोटो

फ्रांस में हैं Pashmina Roshan

वहीं, टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक कार्तिक की रूमर्ड गर्लफ्रेंड और ऋतिक रोशन की बहन पशमीना रोशन पहले से ही फ्रांस में हैं. ऐसे में दावा किया जा रहा है कि कार्तिक, पश्मीना के साथ ही अपना न्यू ईयर सेलीब्रेट करने पहुंचे हैं. सिर्फ यही नहीं कई मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा भी किया जा रहा है कि कार्तिक और पश्मीना न्यू ईयर तो साथ सेलीब्रेट करेंगे ही और इसके साथ ही दोनों की सगाई भी इस खास मौके पर हो सकती है.

ये भी पढ़ें- Hera Pheri 3 में होगी Akshay Kumar की वापसी, फैंस की डिमांड के आगे झुके मेकर्स!

फैल रही ऐसी अफवाहें

हालांकि, अभी तक ये सभी रिपोर्ट्स सिर्फ अफवाहें ही हैं. कार्तिक और पश्मीना में से किसी ने भी ना तो डेटिंग की खबरों की पुष्टी और ना ही साथ न्यू ईयर सेलीब्रेट करने या सगाई करने की अफवाहों पर कोई प्रतिक्रिया दी है. वहीं, फैंस की प्रतिक्रियाओं को देखें तो ये कहना गलत नहीं होगा की कार्तिक और पश्मीना भले ही साथ ना दिखे हों लेकिन दोनों की जोड़ी फैंस को पसंद आई है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement