Advertisement

Akshay और Shahrukh की गलती से सीखा Kartik Aaryan ने सबक, ठुकराई करोड़ों की डील, जानिए क्या है पूरा माजरा

Kartik Aaryan के सितारे इस वक्त बुलंदियों पर हैं. इस साल रिलीज हुई उनकी फिल्म 'Bhool Bhulaiyaa 2' को जबरदस्त सक्सेस मिली है. इस फिल्म के बाद उनके हाथ कई सारे प्रोजक्ट लगे हैं पर कार्तिक ने Akshay और Shahrukh के गलती से सबक लेते हुए कुछ ऐसा किया है जिससे फैंस के दिल में उनके लिए और सम्मान बढ़ गया है.

Latest News
Akshay और Shahrukh की गलती से सीखा Kartik Aaryan ने सबक, ठुकराई करोड़ों की डील, जानिए क्या है पूरा माजरा
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: फिल्म भूल भुलैया 2 (Bhool Bhulaiyaa 2) की सक्सेस के बाद से बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) को कई बड़े प्रोजेक्ट ऑफर हुए हैं. एक्टर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'शहजादा' की शूटिंग में बिजी चल रहे हैं और साथ ही अपनी आने वाली फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' को लेकर भी काफी चर्चा में हैं. यही नहीं एक्टर को कई ब्रांड एंडोर्समेंट के ऑफर भी मिल रहे हैं. इसी बीच खबर है कि कार्तिक को एक एड के लिए मोटी रकम ऑफर हुई थी पर उन्होंने इसे करने से मना कर दिया. इसके बाद एक्टर को लेकर लोगों के दिलों में सम्मान और भी बढ़ गया है. 

खबरों की मानें तो कार्तिक आर्यन को हाल ही में एक पान-मसाले का एड करने का ऑफर मिला था जिसे उन्होंने ठुकरा दिया है. जानकारी के मुताबिक उनको इस एड के लिए करोड़ों रुपये ऑफर हो रहे थे, लेकिन एक्टर ने ऐसा करने से साफ मना कर दिया है. कहा जा रहा है कि उन्होंने अक्षय कुमार, शाहरुख खान और अजय देवगन की गलती से सबक लिया है. हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स के मानें तो कार्तिक ने फैंस की हेल्थ को लेकर ऐसे एड को करने से इनकार कर दिया है. 

ये भी पढ़ें: 'जुबां केसरी' बोलकर फंसे Akshay Kumar, वायरल हुए एक से बढ़कर एक मीम

बताया जा रहा है कि इस एड के लिए कार्तिक को 9 करोड़ रुपये ऑफर किए गए थे. फिलहाल कार्तिक आर्यन ने अभी तक मामले पर कोई कमेंट नहीं किया है पर सेंसर बोर्ड के पूर्व चेयरमैन पहलाज निगलानी ने कार्तिक के इस कदम की जमकर तारीफ की है. 

ये भी पढ़ें: Allu Arjun ने ठुकराया करोड़ों का ऑफर, पान मसाला और सिगरेट के बाद इस ऐड को करने से किया इंकार

इससे पहले खबर थी कि साउथ एक्टर अल्लू अर्जुन ने भी एक पान मसाले का एड करने से मना कर दिया था. उन्हें भी इसके लिए बड़ी रकम ऑफर हुई थी. बता दें कि पान मसाला ब्रांड के एड में जब बॉलीवुड के तीन बड़े स्टार्स शामिल हुए थे तब सोशल मीडिया पर खूब बवाल मचा था. यूजर्स लगातार अक्षय कुमार को ट्रोल करने लगे नतीजतन अक्षय को माफीनामा जारी करना पड़ा. लोगों ने शाहरुख खान और अजय देवगन को भी खूब ट्रोल किया था.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

 

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement