Advertisement

Bhool Bhulaiyaa 3 और Singham Again के क्लैश से Kartik Aaryan हुए परेशान? की Rohit Shetty से बात!

कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की भूल भुलैया 3 (Bhool Bhulaiyaa 3) और अजय देवगन (Ajay Devgn) की सिंघम अगेन (Singham Again)  की रिलीज डेट में जल्द बदलाव हो सकता है.

Latest News
Bhool Bhulaiyaa 3 और Singham Again के क्लैश से Kartik Aaryan हुए परेशान? की Rohit Shetty से बात!

Bhool Bhulaiyaa 3, Rohit Shetty

Add DNA as a Preferred Source

कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की भूल भुलैया 3 (Bhool Bhulaiyaa 3) और अजय देवगन (Ajay Devgn) की सिंघम अगेन (Singham Again)  इस की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक हैं. दोनों ही फिल्में दिवाली पर 1 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली हैं. फिल्मों के बीच महाक्लैश देखने को मिलेगा. हालांकि ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक बॉक्स ऑफिस पर होने वाली यह बड़ी टक्कर टाली जा सकती है, क्योंकि रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) अपनी एक्शन फिल्म को दो हफ्ते के लिए आगे बढ़ा सकते हैं. 

दरअसल, टाइम्स नाउ के अनुसार कार्तिक आर्यन ने रोहित शेट्टी को फोन किया है और उनसे रिक्वेस्ट की है कि वे अपनी एक्शन फिल्म सिंघम अगेन को दो सप्ताह के लिए यानी कि 15 नवंबर के लिए पोस्टपोन कर दें. पोर्टल ने एक अंदरूनी सूत्र के हवाले से कहा कि कार्तिक आर्यन ने रोहित शेट्टी को फोन किया और उनसे सिंघम 3 की रिलीज को पोस्टपोन करने की रिक्वेस्ट की है. वहीं, कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल भुलैया 3, 1 नवंबर को रिलीज होगी और उन्होंने रोहित शेट्टी से सिंघम 3 को 15 नवंबर को रिलीज करने की रिक्वेस्ट की है. कार्तिक आर्यन ने कहा कि दो सप्ताह के अंतर दोनों स्टार्स को अपनी फिल्मों के लिए अच्छी शुरुआत मिलने में मदद मिलेगी. वहीं, टकराव से दोनों फिल्मों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन प्रभावित होगा. वहीं, रोहित शेट्टी ने उनकी बातों को सुना और कहा कि वो उनसे संपर्क करेंगे.

यह भी पढ़ें- Bhool Bhulaiyaa 3 और Singham Again के बीच टक्कर पर अनीस बज्मी ने किया रिएक्ट, अजय देवगन पर भी कही ये बात

फिल्मों की डेट में हो सकता है बदलाव

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार सिंघम अगेन की टीम भी इस हॉरर कॉमेडी के साथ टकराव से बचने के लिए फिल्म को आगे बढ़ाने पर चर्चा कर रहे हैं. पोर्टल ने एक सूत्र के हवाले से बताया कि स्त्री 2 की रिलीज के बाद हॉरर कॉमेडी इस सीजन काफी पसंद की जा रही है और भूल भुलैया के सभी सीजन शानदार रहे हैं और इसके तीसरे सीजन से भी काफी उम्मीदें हैं. सिंघम अगेन की टीम 1 नवंबर को टकराव में शामिल होने के बजाय 15 नवंबर को रिलीज हो सकती है.

यह भी पढ़ें- 'Chandu Champion' बनने के लिए Kartik Aaryan ने की खास तैयारी, डेढ़ साल में ऐसे बनाई फिटेस्ट बॉडी

फिल्मों में नजर आएंगे ये कलाकार

सूत्र ने आगे बताया कि सिंघम अगेन एक मेगा बजट फिल्म है और निर्माता अंतिम निर्णय लेने से पहले सभी चीजों का आकलन करेंगे. दोनों फिल्में अब अलग अलग डेट पर रिलीज होने की संभावना है. अगले 24 घंटों में दोनों ही फिल्मों की रिलीज की डेट पर आखिरी फैसला आ जाएगा. सिंघम अगेन में अजय देवगन, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, अक्षय कुमार, करीना कपूर और अर्जुन कपूर नजर आने वाले हैं. वहीं, भूल भुलैया 3 में कार्तिक आर्यन, तृप्ति डिमरी, राजपाल यादव, मनीष वाधवा और विद्या बालन नजर आने वाली हैं.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement