Advertisement

Hera Pheri 3 में Karthik Aaryan की एंट्री पर टूटा लोगों का दिल, बोले- 'गुनाह है ये'

Hera Pheri 3 में Karthik Aaryan की एंट्री होने वाली है. इस खबर पर Paresh Rawal ने मुहर लगा दी है. इसके बाद फैंस का दिल टूट गया है.

Latest News
Hera Pheri 3 में Karthik Aaryan की एंट्री पर टूटा लोगों का दिल, बोले- 'गुनाह है ये'

Kartik Aaryan : कार्तिक आर्यन

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: हेरा फेरी फ्रेंचाइजी (Hera Pheri) के अगले पार्ट का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. राजू, श्याम और बाबूराव की जादुई तिकड़ी ने सभी को खूब गुदगुदाया था. ऐसे में फैंस की डिमांड को देखते हुए मेकर्स जल्द ही इसके तीसरे पार्ट (Hera Pheri 3) की तैयारी शुरू करने वाले हैं. इसी बीच फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. इस बार फिल्म में कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) नजर आने वाले हैं. कहा जा रहा है कि इस बार अक्षय कुमार (Akshay Kumar) नहीं बल्कि कार्तिक राजू का रोल निभाएंगे. जी हां, आपने सही सुना. बताते हैं आपको खबर से जुड़ी और अपडेट.

हाल ही में हेरा फेरी फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त को लेकर काफी बज है. हाल ही में दिग्गज एक्टर परेश रावल (Paresh Rawal) ने भी फिल्म में कार्तिक आर्यन के होने की बात कही है. जब एक फैन ने एक्टर से पूछा कि क्या कार्तिक के फिल्म में होने की अफवाहें सच हैं तो परेश रावल ने कहा, 'हां, यह सच है.' परेश के इस जवाब से फैंस सदमे में हैं. कई लोगों ने कमेंट सेक्शन को मीम्स से भर दिया है. लोगों का कहना है कि बिना अक्षय के हेरा फेरी के कोई मायने नहीं. 

हालांकि परेश रावल का ट्वीट ये नहीं बताता है कि कार्तिक अक्षय कुमार की जगह ले रहे हैं. फिलहाल फैंस इसस अफवाह से काफी दुखी हैं और बस ऑफिशियल अनाउंसमेंट का इंतजार कर रहे हैं. कहा जा रहा है कि फिल्ममेकर फिरोज नाडियाडवाला ने अगली हेरा फेरी फिल्म में राजू के फेमस कैरेक्टर को निभाने के लिए कार्तिक आर्यन को फाइनल कर लिया है.

ये भी पढ़ें: Hera Pheri 3 को लेकर मेकर्स ने किया बड़ा ऐलान, फैंस ने ट्विटर पर जताई खुशी, जमकर वायरल हो रहे मीम

कुछ साल पहले, हेरा फेरी के निर्माताओं ने अभिषेक बच्चन, जॉन अब्राहम, सुनील शेट्टी और परेश रावल के साथ तीसरी किस्त की घोषणा की थी. फ्लोर पर जाने के बाद भी फिल्म कई कारणों से बीच में ही ठप हो गई. ऐसे में फिल्म फिर से चर्चा में है तो लोगों को भी अब बस ऑफिशियल अनाउंसमेंट का इंतजार है. 

अक्षय को नहीं पसंद आई थी स्क्रिप्ट!

पिंकविला की एक रिपोर्ट के मुताबिक अक्षय कुमार अगली कड़ी में जुड़ने के लिए तैयार नहीं है. सोर्स का कहना है कि , 'हेरा फेरी, वेलकम और आवारा पागल दीवाना अक्षय कुमार की सबसे फेमस फ्रेंचाइजी हैं, और इन फिल्मों को फिर से देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड थे. हालांकि, कहा गया है कि अक्षय ने इस फिल्म से हाथ खींच लिए हैं क्योंकि उन्हें स्क्रिप्ट पसंद नहीं आई है. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement