Advertisement

Kartik Aaryan ने अपने प्यार का किया इजहार, जिंदगीभर साथ निभाने का वादा कर कहा 'कभी नहीं करूंगा ब्रेकअप'

Kartik Aaryan एक बार फिर अपनी एक फोटो को लेकर काफी सुर्खियों में हैं. इस फोटो के कैप्शन ने लोगों का ध्यान खींच लिया है. आप भी देखें पोस्ट.

Latest News
Kartik Aaryan ने अपने प्यार का किया इजहार, जिंदगीभर साथ निभाने का वादा कर कहा 'कभी नहीं करूंगा ब्रेकअप'

कार्तिक आर्यन

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) भूल भुलैया 2 की सक्सेस के बाद लाखों दिलों में बस गए हैं. उनकी फैन फॉलोइंग में दिन पर दिन इजाफा हो रहा है. ऐसे में एक्टर के फैंस को उनकी प्रोफेशनल लाइफ से लेकर लव लाइफ (Kartik Aaryan love life) में भी दिलचस्प रहती है. आए दिन किसी ना किसी एक्ट्रेस के साथ उनका नाम जोड़ दिया जाता है. इसी बीच एक्टर ने एक फोटो के साथ मजाकिया कैप्शन पोस्ट कर फैंस को चिढ़ाया है. इसमें कार्तिक अपने प्यार का जिक्र कर रहे हैं और कभी ना ब्रेकअप करने की बात कर रहे. 

दरअसल कार्तिक आर्यन ने हाल ही में एक फोटो पोस्ट की जिसमें वो कार बैठे नजर आ रहे हैं. इस फोटो के कैप्शन में एक्टर ने लिखा, 'मैं अपने जिम से कभी नाता नहीं तोड़ूंगा. हम हमेशा कसरत करते दिखते हैं.' फोटो में कार्तिक टी-शर्ट और कैप में नजर आ रहे हैं. एक्टर के फैंस उनके जिम लुक की तारीफ कर रहे हैं. 

ये बात तो सब जानते हैं कि कार्तिक सिर्फ खाने के शौकीन नहीं बल्कि वो अपने वर्कआउट सेंशन को लेकर भी काफी पंक्चुअल हैं और उन्हें अक्सर अपने जिम के बाहर स्पॉट किया जाता है.

ये भी पढ़ें: Freddy: Kartik Aaryan ने दमदार एक्टिंग से फिर जीता लोगों का दिल, फिल्म को थिएटर में दिखाने की हो रही मांग

Kriti Sanon के साथ मनाया क्रिसमस 

हाल ही में, कार्तिक ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर क्रिसमस पार्टी की फोटो साझा की. इन फोटो में एक्टर 'शहजादा' फिल्म की अपनी को स्टार कृति सेनन के साथ पार्टी करते नजर आए. इस पोस्ट के बाद कार्तिक और कृति की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तहलका मचाने लगी. फैंस ने यह अनुमान लगाना शुरू कर दिया कि कार्तिक और कृति एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. 

ये भी पढ़ें: Kartik Aaryan को Kiss करते देख खूब रोईं थी उनकी मम्मी, सुनने पड़े थे ताने

इन फिल्मों में आएंगे नजर

कार्तिक आर्यन को आखिरी बार थ्रिलर फिल्म फ्रेडी में देखा गया था. अब वो सत्यप्रेम की कथा में कियारा आडवाणी के साथ और शहजादा फिल्म में नजर आने वाले हैं. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement