Advertisement

Shahid Kapoor के किराएदार बने Kartik Aryan, घर का Rent सुन उड़ जाएंगे होश

Kartik Aaryan ने हाल ही में Shahid Kapoor का घर किराए पर लिया है. इस शानदार घर के हर महीने के Rent जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे.

Latest News
Shahid Kapoor के किराएदार बने Kartik Aryan, घर का Rent सुन उड़ जाएंगे होश

Kartik Aaryan Shahid Kapoor: कार्तिक आर्यन शाहिद कपूर 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी फिल्म शहजादा को लेकर काफी सुर्खियों में हैं. इसी बीच खबर आई है कि एक्टर ने मुंबई में एक अपार्टमेंट किराए पर लिया है. खास बात ये है कि इस अपार्टमेंट के मालिक एक्टर शाहिद कपूर हैं. यही नहीं इस फ्लैट के किराए की भी काफी चर्चा हो रही है. कहा जा रहा है कि कार्तिक इस फ्लैट के लिए 7.5 लाख रुपये का रेंट हर महीने चुकाने वाले हैं. इस खबर ने लोगों के होश उड़ा दिए हैं. 

बॉलीवुड हंगामा की खबर के मुताबिक, मुंबई के जुहू तारा रोड पर प्रनेता बिल्डिंग में एक अपार्टमेंट कार्तिक आर्यन ने किराए पर लिया है, जिसके मालिक शाहिद कपूर हैं. स्टैंप ड्यूटी और 36 महीने की लीज रजिस्ट्रेशन कार्तिक की मां माला तिवारी और शाहिद की पत्नी मीरा राजपूत ने की थी.

इस घर के लिए उन्होंने 45 लाख रुपये की सिक्योरिटी मनी डिपॉजिट की है. हर साल किराए में 7% की बढ़ोतरी होगी यानी पहले 12 महीनों के लिए 7.5 लाख और उसके बाद दूसरे साल एक्टर को हर महीने 8.2 लाख चुकाने होंगे. वहीं तीसरे साल में ये रेंट बढ़कर 8.58 लाख हो जाएगा. 

बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक, शाहिद कपूर का ये जुहू अपार्टमेंट 3,681 वर्ग फुट में फैला हुआ है. बेसमेंट में कंपाउंड में दो पार्किंग स्पेस हैं.

ये भी पढ़ें: Shah Rukh Khan की Pathaan को Kartik Aaryan ने दी मात, जानें Shehzada ने कैसे किया ये कमाल

इस समय कार्तिक आर्यन मुंबई के वर्सोवा में राजकिरण को-ऑप हाउसिंग सोसाइटी में 459 वर्ग फुट के अपार्टमेंट में पेइंग गेस्ट के रूप में रह रहे थे. इसे उन्होंने साल 2019 में 1.60 करोड़ रुपये में खरीदा था. 

ये भी पढ़ें: Shahid Kapoor Farzi: धमाकेदार है शाहिद का वेब सीरीज डेब्यू, रोल भी एकदम हटके

Kartik Aaryan की फीस 

साल 2022 कार्तिक आर्यन के लिए काफी खास रहा. उनकी फिल्में एक के बाद एक हिट हो गईं. रिपोर्ट की मानें तो कार्तिक ने फ्रेडी के लिए 7 करोड़ रुपये फीस ली थी.

 

इससे पहले खबर आई थी कि कार्तिक ने शहजादा के लिए 21 करोड़ रुपये फीस ली है. उनकी बढ़ी हुई फीस उनकी पॉपुलैरिटी का सबूत है. हालांकि इसपर मेकर्स या एक्टर का ऑफिशियल बयान सामने नहीं आया है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement