Advertisement

Kartik Aaryan और Karan Johar की लड़ाई हुई खत्म, एक साथ करने वाले हैं काम? फोटो देख चकराया लोगों का सिर

Kartik Aaryan और Karan Johar के बीच क्या सब कुछ ठीक हो गया है. ऐसा हम नहीं बल्कि उनकी एक लेटेस्ट फोटो बयां कर रही है. दोनों को हाल ही में एक साथ देखा गया जिसके बाद लोग उम्मीद लगा रहे हैं कि वो जल्द ही साथ में फिल्म करने वाले हैं.

Latest News
Kartik Aaryan और Karan Johar की लड़ाई हुई खत्म, एक साथ करने वाले हैं काम? फोटो देख चकराया लोगों का सिर

Karan Johar Kartik Aaryan

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: फिल्ममेकर करण जौहर (Karan Johar) इन दिनों किसी ना किसी विवाद के कारण सुर्खियों में बने हुए हैं. इसी बीच एक ऐसी फोटो सामने आई है जिसको देख लोग काफी हैरान रह गए हैं. जी हां, करण जौहर को हाल ही में बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) के साथ स्पॉट किया गया. दोनों के बीच लंबे समय से चल रहे विवाद के बाद दोनों का यूं साथ दिखना एक पॉजिटिव न्यूज की ओर इशारा है. फोटो सामने आने के बाद लोगों को उम्मीद है कि दोनों जल्द ही एक साथ प्रोजेक्ट पर काम कर सकते हैं. 

दरअसल पिछले काफी समय से ऐसी खबर थी कि फिल्म निर्माता करण जौहर और कार्तिक आर्यन के बीच अनबन हो गई है. दोनों की लड़ाई इतनी बढ़ गई कि करण ने एक्टर को दोस्ताना 2 से बाहर कर दिया गया था. इस खबर ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं. कार्तिक ने कई बार फिल्म से बाहर होने की असली वजह का खुलासा करने से परहेज किया. ऐसे में कार्तिक और करण के साथ में स्पॉट किए जाने के बाद लोगों को उम्मीद हो गई है कि दोनों फिर से साथ नजर आने वाले हैं. 

Instant Bollwyood ने एक फोटो शेयर कर कैप्शन में लिखा 'करण जौहर और कार्तिक एक साथ, लगता है फैंस को कुछ बड़ा सरप्राइज मिलने वाला है.'

ये भी पढ़ें: Dostana 2 से बाहर निकाले जाने पर Kartik Aaryan ने दिया जवाब, बताई Karan Johar से लड़ाई की वजह

बता दें कि कार्तिक आर्यन और करण जौहर फिल्म दोस्ताना 2 की तैयारी कर रहे थे. इसमें जाह्नवी कपूर भी लीड रोल में थीं. फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी थी, कुछ शिड्यूल पूरे भी हो गए थे पर बाद में करण जौहर ने सोशल मीडिया पर बड़ा ऐलान करते हुए बताया कि उन्होंने कार्तिक आर्यन को अपनी इस फिल्म से बाहर कर दिया है.

ये भी पढ़ें: Karan Johar: 'लगा लो इल्जाम, हम झुकने वाले नहीं', करण जौहर ने किसे दिया ऐसा जवाब?

अनबन से पहले कार्तिक और करण के बीच अच्छा बॉन्ड था. करण के शो कॉफी विद करण में भी कार्तिक आए थे. हालांकि विवाद के बाद भी दोनों एक साथ कई पार्टियों और इवेंट में नजर आए पर दोनों ने दूरी बनाई रखी थी. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement