Advertisement

Kartik Aaryan बनने वाले हैं कंपलीट एंटरटेनर, 'शहजादा' में एक्शन तो 'सत्य प्रेम की कथा' में करेंगे रोमांस, शुरू हुई शूटिंग

Kartik Aaryan अपनी आने वाली रोमांटिक म्यूजिकल फिल्म सत्य प्रेम की कथा की शूटिंग शुरू कर चुके हैं. इस फिल्म में कार्तिक, कियारा आडवाणी (Kiara Advani) के साथ एक बार फिर से स्क्रीन स्पेस साझा करेंगे.

Latest News
Kartik Aaryan बनने वाले हैं कंपलीट एंटरटेनर, 'शहजादा' में एक्शन तो 'सत्य प्रेम की कथा' में करेंगे रोमांस, शुरू हुई शूटिंग

Kartik Aaryan : कार्तिक आर्यन

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) ने अपनी आने वाली फिल्म 'सत्य प्रेम की कथा' (Satya Prem Ki Katha) की शूटिंग शुरू कर दी है. कार्तिक ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया है, जहां उन्होंने काम शुरू करने से पहले गणपति से प्रार्थना करते हुए अपनी एक तस्वीर पोस्ट की. तस्वीर में, वह हाथ जोड़कर प्रार्थना करते हुए नजर आ रहे हैं. इस दौरान वह ब्लू जींस के साथ सफेद टी-शर्ट पहने दिखाई दे रहें है. कैप्शन के लिए उन्होंने लिखा, "शुभ आरंभ - सत्य प्रेम की कथा. गणपति बप्पा मोरया."

ये भी पढ़ें: Kartik Aaryan की फिल्म Freddy रिलीज पहले हुई मालामाल, इतने करोड़ में हुई OTT प्लेटफॉर्म से डील?

'सत्य प्रेम की कथा' समीर विदवान की तरफ से डायरेक्ट की जाने वाले एक म्यूजिकल रोमांटिक ड्रामा फिल्म है. फिल्म में कियारा आडवाणी भी हैं, जिनके साथ कार्तिक ने ब्लॉकबस्टर 'भूल भुलैया 2' में स्क्रीन शेयर किया था. फिल्म का नाम पहले 'सत्यनारायण की कथा' था, लेकिन निर्माताओं ने कहा कि वे "भावनाओं को आहत करने से बचना चाहते हैं".

कार्तिक आर्यन बहुत व्यस्त हैं, क्योंकि उनके पास 'शहजादा' है, जो अल्लू अर्जुन की 'अला वैकुंठपुरमुलु' की रीमेक है. उनके पास 'फ्रेडी' और 'कैप्टन इंडिया' भी हैं. फ्रेडी में वह अलाया एफ के साथ स्क्रीन शेयर करने वाले हैं. फिल्म का प्रोडक्शन जय शेवकरमणि के बैनर नॉर्दर्न लाइट्स फिल्म्स और एकता कपूर की बालाजी टेलीफिल्म्स ने किया है. फ्रेडी के अलावा, कार्तिक-स्टारर शहजादा अगले साल 10 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

ये भी पढ़ें: Kartik Aaryan को देख रोने लगी फैन, एक्टर ने यूं कराया चुप, Video हुआ वायरल

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement