Advertisement

Hrithik Roshan की बहन को डेट कर रहे हैं Kartik Aaryan, जानें कौन हैं खूबसूरत Pashmina Roshan?

Kartik Aaryan को लेकर ऐसी अफवाहें उड़ रही हैं कि वो Hrithik Roshan की बहन Pashmina Roshan को छुप-छुपकर डेट कर रहे हैं.

Latest News
Hrithik Roshan की बहन को डेट कर रहे हैं Kartik Aaryan, जानें कौन हैं खूबसूरत Pashmina Roshan?

Kartik Aaryan Dating Hrithik Roshan Sister Pashmina Roshan: ऋतिक रोशन की बहन को डेट कर रहे हैं कार्तिक आर्यन

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) अपनी फिल्मों के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में बने रहते हैं. वहीं, हाल ही में वो डेटिंग की अफवाहों को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं. कार्तिक भले ही अपनी रोमांटिक लाइफ पर बात करने से बचते हों लेकिन फैंस उनसे जुड़ी छोटी से छोटी बात जानने के लिए बेकरार रहते हैं. यूं तो पहले भी कई बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के साथ कार्तिक के अफेयर के चर्चे रहे हैं लेकिन अब बताया जा रहा है कि वो अभिनेता ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan Sister) की बहन पश्मीना रोशन (Pashmina Roshan) को डेट कर रहे हैं.

Pashmina Roshan के प्यार में डूबे Kartik Aaryan

कार्तिक आर्यन का नाम एक्ट्रेस सारा अली खान, आनन्या पांडे समेत कई एक्ट्रेसेस से जुड़ चुका है. वहीं, अब कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि कार्तिक इन दिनों बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन की बहन पश्मीना रोशन को डेट कर रहे हैं. पिंकविला के मुताबिक दोनों प्यार में इस कदर डूबे हुए हैं कि हर खास दिन को एक-दूसरे के साथ सेलीब्रेट करना चाहते हैं.

ये भी पढ़ें- Freddy Teaser Out: Kartik Aaryan का ये अवतार देखकर चौंक जाएंगे, डॉक्टर या सीरियल किलर?

साथ बिताते हैं हर खास मौका

कार्तिक आर्यन और ऋतिक रोशन की चचेरी बहन पश्मीना रोशन एक-दूसरे से घर पर मिलने आते हैं और घंटों साथ समय बिताते हैं. इससे जाहिर है कि दोनों के परिवार में भी उनका रिश्ता एक्सेप्ट कर लिया गया है. करीबी सूत्रों का दावा है जब भी कार्तिक काम पर नहीं होते हैं तो अपना सारा वक्त पश्मीना के साथ बिताना ही पसंद करते हैं. हालांकि, दोनों पपराजी की नजरों से दूर ही रहना चाहते हैं.

ये भी पढ़ें- Kartik Aaryan ने क्या वाकई शराब पीकर बनाया Video? लोग बोले-  Ayushmann Khurrana ने कैमरे से बचाई नजर

यहां तक की कार्तिक ने जो नई लक्जरी मैकलारेन गाड़ी खरीदी है उसमें वो पश्मीना को खूब घुमाते हैं. बताया जाता है कि दोनों की एक खास लेट-नाइट डेस्टिनेशन भी है, जहां वो दुनिया से नजरों से बचकर क्वालिटी टाइम बिताते हैं.

कौन हैं Pashmina Roshan

बता दें कि पश्मीना, ऋतिक रोशन के चाचा और फिल्ममेकर राजेश रोशन की बेटी हैं. खूबसूरत पश्मीना, बाकी स्टारकिड्स की तरह अपना करियर फिल्मों में बनाना चाहती हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पश्मीना रोशन 'इश्क विश्क' के अगले पार्ट में फिल्म डेब्यू करती दिखाई देंगी. ये फिल्म 1997 में आई शाहिद कपूर, अमृता राव स्टारर फिल्म 'इश्क विश्क' फ्रेंचाइजी की दूसरी फिल्म होगी.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement