Advertisement

Kartik Aaryan के साथ जुड़ा दो हसीनों का नाम, Sara Ali Khan या Kriti Sanon किसे कर रहे हैं डेट?

Kartik Aaryan ने खुलासा कर दिया है कि उन्होंने Sara या Kriti Sanon में से किसको डेट किया है. साथ ही Ananya Panday को लेकर भी एक्टर ने बड़ी बात कही है.

Latest News
Kartik Aaryan के साथ जुड़ा दो हसीनों का नाम, Sara Ali Khan या Kriti Sanon किसे कर रहे हैं डेट?

Kriti Sanon, Kartik Aaryan, Sara Ali Khan 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) इन दिनों अपनी फिल्म शहजादा (Shehzada) को लेकर काफी सुर्खियों में हैं. 17 फरवरी को फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई जिसे फैंस का काफी प्यार मिल रहा है. खबरों की मानें तो पहले दिन फिल्म ने 6-7 करोड़ की कमाई की है. वहीं इसी बीच, हाल ही में एक रैपिड-फायर सेगमेंट में, कार्तिक ने खुलासा किया कि उन्होंने सारा अली खान (Sara Ali Khan) और कृति सेनन (Kriti Sanon) में से किसको डेट किया है.

दरअसल ऐसी अफवाह थी कि इम्तियाज अली की लव आज कल 2 के दौरान सारा अली खान और कार्तिक आर्यन ने एक दूसरे को डेट किया था. हालांकि दोनों एक्टर्स इन बातों पर कभी रिएक्ट नहीं किया. वहीं हाल ही में, ईटाइम्स के साथ एक इंटरव्यू में, कार्तिक से जब पूछा गया कि क्या उन्होंने सारा को डेट किया है तो इसपर एक्टर के चेहरे पर मुस्कान दिखी और इस सवाल को उन्होंने पास कर दिया. यही सवाल जब कृति सेनन के लिए पूछा गया तो उन्होंने फौरन कहा, 'नहीं. 

ये भी पढ़ें: Kartik Aaryan, Hrithik Roshan की बहन संग करेंगे सगाई, जानिए क्यों फैल रहीं ऐसी अफवाहें

Ananya Panday संग आई थी डेटिंग की खबरें 

इस रैपिड फायर के दौरान जब कार्तिक से पूछा गया कि उन्हें अनन्या पांडे, सारा और कृति में से कौन सी एक्ट्रेस ज्यादा पसंद है तो इसपर उन्होंने कहा, 'ये सभी मेरे को-स्टार रहे हैं. इसलिए मेरे लिए ये सभी अपने-अपने जोन में अच्छे हैं.'
 
कार्तिक और अनन्या को फिल्म 'पति पत्नी और वो' के रीमेक में देखा गया था. उस समय दोनों की डेटिंग की खबरों ने काफी बज बनाया था. दोनों को अक्सर एक दूसरे की तारीफ करते हुए देखा गया पर कभी डेटिंग की बात पर उन्होंने कुछ नहीं कहा. 

ये भी पढ़ें: Sara Ali Khan और Kartik Aaryan का हो गया पैचअप, एक्ट्रेस ने साथ में शेयर की फोटो?

Box office पर खास कमाल नहीं दिखा पाई Shehzada

कार्तिक आर्यन की फिल्म शहजादा को देखने के बाद फैंस तो जमकर तारीफ कर रहे हैं. हालांकि फिल्म के पहले दिन की कमाई कुछ खास नहीं रही. बीते साल भूल भुलैया 2 और फ्रेडी के बाद लोगों को काफी उम्मीदें थी कि बॉक्स ऑफिस पर उनकी ये फिल्म भी धमाल मचा सकती है. फिलहाल मेकर्स की नजरें आगे आने वाले दिनों पर टिकी हुई है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement