बॉलीवुड
Kartik Aaryan ने Bhool Bhulaiyaa 4 का ऐलान कर दिया है. ऐसा हम नहीं बल्कि उनकी फोटो को देखकर लोग कयास लगा रहे हैं. खास बात ये है कि इस फोटो में वो Labubu डॉल के साथ नजर आए.
भूल भुलैया (Bhool Bhulaiyaa) बॉलीवुड की पॉपुलर फ्रेंचाइजी फिल्मों में से एक है. साल 2007 में भूल भुलैया का पहला पार्ट आया था जिसमें अक्षय कुमार और विद्या बालन सहित कई स्टार्स नजर आए. 15 साल बाद यानी 2022 में इसका सीक्वल भूल भुलैया 2 आया था जिसमें कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी लीड रोल में थे. इसके बाद 2024 में भूल भुलैया 3 आई थी जिसमें फिर से कार्तिक (Kartik Aaryan) रूह बाबा का रोल में नजर आए. वहीं अब एक्टर ने एक फोटो पोस्ट की है जिसको देखकर लोग कयास लगा रहे हैं कि भूल भुलैया 4 का ऐलान जल्द हो सकता है.
कार्तिक आर्यन ने इंस्टाग्राम पर भूल भुलैया फ्रैंचाइज़ से अपने फेमस रूह बाबा अवतार में अपनी AI-जनरेटेड तस्वीर शेयर की है. इसमें वो वायरल लबूबू डॉल को पकड़े नजर आए. कार्तिक ने पोस्ट को कैप्शन दिया 'आई लाबूबू यू.' उनकी ये फोटो तेजी से वायरल हो रही है. लोगों ने इसे भूल भुलैया फ्रैंचाइज़ी की अगली किस्त यानी भूल भुलैया 4 के संकेत के तौर पर लिया है. हालांकि, अभी तक इसकी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है.
ये भी पढ़ें: Kartik Aaryan की इन 8 फिल्मों का OTT पर लें मजा
बीते दिनों निर्देशक अनीस बज्मी ने पिंकविला के साथ एक इंटरव्यू में अक्षय कुमार के भूल भुलैया फ्रेंचाइजी में लौटने की संभावना पर बड़ा अपडेट दिया था. उन्होंने कहा कि यह एक रोमांचक सहयोग होगा और हम तभी इसे कर पाएंगे जब स्क्रिप्ट की डिमांड हेगी. फिलहाल लोगों को चौथी किस्त के लिए काफी एक्साइटमेंट है.
इसके अलावा वो दोस्ताना 2 में नजर आएंगे. इसमें उनके साथ अनन्या पांडे नजर आएंगी. समीर विदवान के निर्देशन में बनी ये फिल्म अगले साल वैलेंटाइन डे वीक यानी 13 फरवरी, 2026 को सिनेमाघरों में आएगी.
अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.