Advertisement

Kartik Aaryan और Karan Johar की हो गई दोस्ती? अपने चैट शो में किया है इनवाइट

करण जौहर (Karan Johar) के मशहूर चैट शो कॉफी विद करण (Koffee with Karan) के नौवें एपिसोड में हो सकता है कि कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) शिरकत कर सकते हैं. शो के दौरान कृति सैनन (Kriti Sanon) की एक एक्टिविटी से इस बात को लेकर आसार और पुख्ता हो गए हैं.

Latest News
Kartik Aaryan और Karan Johar की हो गई दोस्ती? अपने चैट शो में किया है इनवाइट

kartik aaryan and karan johar : कार्तिक आर्यन और करण जौहर

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) ने 2019 में छठे सीजन में कॉफी विद करण (Koffee With Karan) शो में अपनी शुरुआत की. शो में वह अपनी रोमांटिक कॉमेडी 'लुका छुप्पी' (Luka Chuppi) को प्रमोट करने के लिए कृति सैनन (Kriti Sanon) के साथ नजर आए थे. लेकिन पिछले साल 'दोस्ताना 2' (Dostana 2) करने के दौरान कार्तिक आर्यन और  करण जौहर (Karan Johar) के बीच अनबन हो गई थी. दोस्ताना 2 में लक्ष्य, जान्हवी कपूर और कार्तिक आर्यन नजर आने वाले थे. लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक, कार्तिक को जौहर के इस प्रोजेक्ट से बाहर कर दिया गया था. इतना ही नहीं एक्टर करण जौहर की प्रोडक्शन कंपनी धर्मा प्रोडक्शन्स की तरफ से ब्लैक लिस्ट कर दिए गए थे. तब से कार्तिक और करण ने हमेशा अपने रिश्ते पर चुप्पी बनाए रखी है, लेकिन ऐसा लगता है कि अब उन दोनों ने अपने मतभेदों को सुलझा लिया है. कॉफी विद करण के चल रहे सीजन के नौवें एपिसोड में एक्टर को इनवाइट किया गया है. 

शो के दौरान कृति ने कार्तिक को गेम शो के आखिरी सेक्शन में कॉल किया और उन्हें फिल्म निर्माता को "हे करण, इट्स मी" कहने के लिए कहा. इससे पहले कि कार्तिक कुछ बोल पाते, करण ने स्पीकर पर रखे फोन पर कहा, "हे भगवान, कार्तिक को तीसरी बार बुलाया जा रहा है. कार्तिक, आप भी जल्दी से शो के लिए आ सकते हैं", जिस पर कार्तिक थोड़े हंस पड़े. हालांकि, अब देखना होगा कि कार्तिक आर्यन क्या वाकई करण जौहर के शो में नजर आएंगे?

वहीं बीते दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'शहजादा' के फर्स्ट लुक को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए कार्तिक आर्यन ने फिल्म की रिलीज डेट का भी ऐलान किया था. कार्तिक आर्यन की फिल्म, इस साल नवंबर में रिलीज होने वाली थी.

​​​​​​यहां एक बात बताना जरूरी हो जाता है कि कार्तिक आर्यन की फिल्म 'शहजादा', करण जौहर की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के साथ क्लैश करने वाली है.

ये भी पढें - Shahrukh Khan ने कार्तिक आर्यन को लगाया गले, दोनों की शानदार मुलाकात का वीडियो वायरल   

अब सावल ये है कि क्या करण जौहर अपनी मल्टीस्टारर फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ाएंगे? या फिर वह इसी डेट के साथ अपनी फिल्म को रिलीज करेंगे!

करण जौहर और कार्तिक आर्यन के बीच संबंध कथित तौर पर ठीक नहीं हैं. क्या ऐसा अनुमान लगाया जा सकता है कि जो फिल्म इस साल नवंबर में रिलीज होने वाली थी उसे जानबूझकर फरवरी में रिलीज किया जाएगा? हालांकि, इस बारे में अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है कि फिल्म की रिलीज डेट आगे क्यों बढ़ाई गई?

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement