Advertisement

Kartik Aaryan ने क्या वाकई शराब पीकर बनाया Video? लोग बोले- Ayushmann Khurrana ने कैमरे से बचाई नजर

वीडियो में ब्लू कुर्ता पहने Kartik Aaryan हमेशा कि तरह काफी हैंडसम लग रहे हैं. हालांकि, इस दौरान एक्टर का बर्ताव लोगों को कुछ अजीब लगा.

Kartik Aaryan ने क्या वाकई शराब पीकर बनाया Video? लोग बोले- Ayushmann Khurrana ने कैमरे से बचाई नजर
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है. वीडियो में एक्टर के साथ कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) भी दिखाई दे रहे हैं. कार्तिक के हाथों में नोटों की गड्डियां हैं और आयुष्मान सेल्फी वीडियो रिकॉर्ड कर रहे हैं. अब इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर एक अलग ही बहस छिड़ गई है. आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला-

वीडियो में ब्लू कुर्ता पहने कार्तिक हमेशा कि तरह काफी हैंडसम लग रहे हैं. हालांकि, इस दौरान एक्टर का बर्ताव लोगों को कुछ अजीब लगा. सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि कार्तिक काफी नशे में हैं और यही वजह है कि वो ठीक से खड़े भी नहीं हो पा रहे हैं. इतना ही नहीं, कई लोगों ने तो उनकी तुलना संजय दत्त से कर डाली है. 

यहां देखें वीडियो-

 

 

आप देख सकते हैं कैसे आयुष्मान खुराना कार्तिक की ओर इशारा करते हुए कहते हैं, 'इस आदमी ने बॉक्स ऑफिस पर नहीं बल्कि यहां दिवाली पार्टी में इतना सारा पैसा जीत लिया है.' इसके बाद वे आर्यन से पूछते हैं कि इतने सारे पैसे किस फिल्म को मिलने चाहिए? जवाब में कार्तिक आर्यन थोड़ा सोचकर कहते हैं कि मुझे लगता है कि 'डॉक्टर-जी' को इतने पैसे मिलने चाहिए. इसके तुरंत बाद आयुष्मान कार्तिक को वहां से चले जाने के लिए कह देते हैं. 

यह भी पढ़ें- Sajid Khan: Gauahar Khan से मंगनी के बाद भी लड़कियां घुमाते थे साजिद, खुद कहा-मेरा कैरेक्टर ढीला था

इधर, अब इस वीडियो को लेकर अलग ही बहस छिड़ गई हैं. जहां एक तरफ नेटिजन्स ने आयुष्मान और कार्तिक के इस अंदाज को काफी क्यूट बताया है तो वहीं कुछ लोगों का कहना है कि वीडियो रिकॉर्ड करते समय कार्तिक बुरी तरह से नशे में हैं. 

यहां देखें लोगों के रिएक्शन

Ayushmann Khurrana

Ayushmann Khurrana VIDEO

बता दें कि आयुष्मान खुराना की फिल्म डॉक्टर-जी (Doctor G) इन दिनों काफी सुर्खियों में बनी हुई है. फिल्म में एक्टर गायनकोलॉजिस्ट का किरदार निभाते नजर आ रहे हैं. हर बार कि तरह इस बार भी एक्टर की इस मूवी को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है. 

यह भी पढ़ें- Vaishali Thakkar: राहुल ने धोखे से मेरे फोटो... सुसाइड नोट में लगाए कई आरोप, पुलिस ने पत्नी समेत हिरासत में लिया  

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement