Advertisement

Karisma Kapoor ने एक्स हसबैंड Sunjay Kapur के निधन के बाद जारी किया पहला बयान, एक्ट्रेस ने लोगों का किया शुक्रिया

करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) ने अपने एक्स हसबैंड संजय कपूर (Sunjay Kapoor) के निधन के बाद पहला स्टेटमेंट जारी किया है. उन्होंने इस दौरान लोगों का शुक्रिया अदा किया है.

Latest News
Karisma Kapoor ने एक्स हसबैंड Sunjay Kapur के निधन के बाद जारी किया पहला बयान, एक्ट्रेस ने लोगों का किया शुक्रिया

Karisma Kapoor Ex husband Sunjay Kapur

Add DNA as a Preferred Source

करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) के बीते दिन काफी मुश्किल भरे रहे हैं. दरअसल, कुछ दिनों पहले उनके एक्स हसबैंड संजय कपूर (Sunjay Kapoor) का निधन हो गया था. उनके निधन के बाद करिश्मा और उनके दोनों बच्चों ने अंतिम संस्कार की सारी रस्में पूरी की. इस दौरान वह कई बार दिल्ली भी गईं. संजय के निधन के बाद गुरुवार को करिश्मा ने पहला स्टेटमेंट जारी किया है और लोगों को शुक्रिया किया है.

दरअसल, करिश्मा का बुधवार को 51वां जन्मदिन था. उन्होंने अपने जन्मदिन के ठीक एक दिन उन सभी को धन्यवाद दिया, जिन्होंने उन्हें शुभकामनाएं और सपोर्ट किया. उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, '' आप सभी को आपकी हार्दिक शुभकामनाएं और सपोर्ट के लिए धन्यवाद.

KK

यह भी पढ़ें- Sunjay Kapur के अंतिम संस्कार में बेटे को संभालते दिखीं Karisma Kapoor, Kareena ने भी दिया सहारा

करीना ने दी थी करिश्मा को जन्मदिन की बधाई

बता दें कि इससे पहले बुधवार को करीना कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर करिश्मा को जन्मदिन की बधाई दी है. बेबो ने सैफ अली खान और करिश्मा की एक साथ फोटो शेयर की है. उन्होंने इस फोटो को शेयर करते हुए लिखा, '' यह आप दोनों की मेरी सबसे पसंदीदा फोटो है. यूनिवर्स की सबसे स्ट्रांग और सबसे अच्छी लड़की के लिए, यह हमारे लिए एक मुश्किल भरा साल रहा है, लेकिन आप जानते हैं क्या? जैसा कि वो कहते हैं, मुश्किल वक्त लंबे समय तक नहीं रहता है, लेकिन सबसे स्ट्रांग बहनें रहती है. मेरी बहन, मेरी मां, मेरी सबसे अच्छी दोस्त, जन्मदिन मुबारक हो, मेरी लोलो करिश्मा कपूर.

संजय कपूर का हुआ निधन

बता दें बीते दिनों मोबिलिटी टेक्नोलॉजी कंपनी सोना कॉमस्टार के चेयरमैन संजय कपूर की कथित तौर पर घातक एनाफिलेक्टिक शॉक के कारण मौत हो गई थी. वह 12 जून को लंदन यूनाइटेड किंगडम में पोलो खेलते समय गलती से एक मधुमक्खी निगल गए थे, जिसके कारण उन्हें हार्ट अटैक आया था. संजय कपूर का अंतिम संस्कार 19 जून को साउथ दिल्ली के लोधी रोड श्मशान घाट पर परिवार और करीबी सहयोगियों की उपस्थिति में किया गया था.

यह भी पढ़ें- 'सबने अकेला छोड़ दिया', Abhishek Bachchan संग ब्रेकअप के बाद Karisma Kapoor का हुआ था बुरा हाल, फिर इसने दिया था सहारा

करिश्मा कपूर और संजय कपूर का हो गया था तलाक

करिश्मा कपूर और संजय कपूर की शादी को लेकर बात करें तो उन्होंने फैशन डिजाइनर नंदिता महतानी से तलाक के बाद 2003 में करिश्मा कपूर से शादी की थी. इसके बाद कपल ने 2005 में बेटी समायरा का स्वागत किया और साल 2011 में बेटे कियान के पेरेंट्स बने. 2014 में दोनों ने सहमति से तलाक की अर्जी दी और 2016 में दोनों का तलाक फाइनल हो गया. अलग होने के बाद संजय कपूर ने तीसरी शादी प्रिया सचदेव से की थी. कपल का एक बेटा है जिसका नाम अजारियस है. वहीं, प्रिया का भी अपनी पहली शादी से एक बेटा सफीरा चटवाल है.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement