बॉलीवुड
Karisma Kapoor के एक्स पति Sunjay Kapur का 53 साल की उम्र में निधन हो गया है. हार्ट अटैक के कारण उनकी मौत हुई है. इस खबर ने सभी को हैरान कर दिया है.
जाने-माने बिजनेसमैन और बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के एक्स पति संजय कपूर का निधन हो गया है. उन्होंने 53 साल की उम्र में आखिरी सांस ली है. तमाम मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इंग्लैंड में पोलो खेलते समय उन्हें दिल का दौरा पड़ा था. कहा जा रहा है कि खेल के दौरान संजय जब अचानक मैदान पर गिरे तो उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया पर डॉक्टर उन्हें नहीं बचा पाए. इस खबर से उनके परिवार और दोस्त सदमे में हैं.
2003 में करिश्मा कपूर और बिजनेसमैन संजय कपूर की धूमधाम से शादी हुई थी. एक्ट्रेस की शादी पर पानी की तरह पैसा बहाया गया था. उनकी ये शादी ज्यादा समय तक नहीं टिक सकी और दोनों ने तलाक ले लिया. 2016 में करिश्मा और संजय का तलाक भी हो गया था. कपल के दो बच्चे हैं. एक्ट्रेस सिंगल रहकर अपने दोनों बच्चों की देखभाल कर रही हैं. वहीं करिश्मा से तलाक के बाद संजय कपूर जिंदगी में आगे बढ़ गए थे और उन्होंने प्रिया सचदेव से शादी कर ली थी.
बता दें कि करिश्मा संजय की दूसरी वाइफ थीं. 1996 में संजय ने नंदिता महतानी से शादी की थी जो एक फैशन डिजाइनर हैं. 4 साल बाद साल 2000 में दोनों अलग हो गए. इसके 3 साल बाद संजय ने करिश्मा से शादी की पर 13 साल बाद वो भी अलग हो गए. इसके बाद उनकी जिंदगी में प्रिया की एंट्री हुई और 2017 में उन्होंने शादी कर ली थी. कपल की एक बेटी है सफीरा.
ये भी पढ़ें: Air India Plane Crash: अहमदाबाद विमान हादसे में विक्रांत मैसी के करीबी का भी हुआ निधन, एक्टर ने बयां किया दर्द
संजय कपूर एक जाने माने बिजनेसमैन हैं. उन्होंने अपने परिवार की ऑटोमोटिव विरासत सोना कॉमस्टार को आगे बढ़ाया है. उनके पास करोड़ों की संपत्ति है. संजय ने अपने आखिरी सोशल मीडिया पोस्ट में अहमदाबाद में एयर इंडिया विमान दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया गया था. इस हादसे वाले दिन उनकी भी मौत हो गई.