Advertisement

Kareena Kapoor की तीसरी प्रेग्नेंसी की उड़ी थी अफवाह, अब एक्ट्रेस ने कह दी ये बात

Kareena Kapoor Khan एक बार फिर से अपनी तीसरी प्रेग्नेंसी की अफवाहों को लेकर सुर्खियों में आ गई थीं. अब एक्ट्रेस ने इस बारे में एक बड़ा बयान दिया है.

Kareena Kapoor की तीसरी प्रेग्नेंसी की उड़ी थी अफवाह, अब एक्ट्रेस ने कह दी ये बात

Kareena Kapoor : करीना कपूर

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: करीना कपूर (Kareena Kapoor) की फिल्म लाल सिंह चड्ढा रिलीज के लिए तैयार है. हालांकि, एक्ट्रेस इन दिनों अपनी तीसरी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में थीं. एक्ट्रेस दो बच्चों की मां भी हैं, और एक मां के रोल के साथ-साथ अपने करियर को अच्छी तरह से संभाल रही हैं. अभिनेत्री को अपनी आने वाली फिल्म लाल सिंह चड्ढा की रिलीज का इंतजार है. अब, हाल ही में एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने तीसरी बार प्रेग्नेंट होने की अफवाहों पर बयान दिया है.

एक इंटरव्यू में करीना कपूर खान ने अपनी प्रेग्नेंसी की अफवाहों के बारे में कहा, "लोग इस बारे में बाते बनाते हैं कि इसका क्या मतलब है कि कोई एक्ट्रेस प्रेग्नेंट हैं या नहीं. क्या मैं कोई मशीन हूं? मुझे प्रेग्रेंट होगा होगा तो उसका डिसीजन मैं खुद लूंगी"

ये भी पढ़ें - इन बॉलीवुड हसीनाओं ने कैमरे के सामने दिए बिना कपड़े के सींस, रही थीं चर्चा में

बीते दिनों करीना कपूर अपनी फैमिली के साथ वेकेशन पर थीं, जहां की तस्वीरों को देखकर लोग इस बात का कयास लगाने लगे थे कि करीना प्रेग्नेंट हैं. वेकेशन के दौरान की तस्वीरों में करीना कपूर का बेबी बंप जैसा कुछ नजर आया था. अब करीना ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए ये बता दिया कि वह प्रेग्नेंट नहीं हैं. अपने पोस्ट पर करीना ने लिखा, "अरे ये तो पास्ता और वाइन का असर है. मैं प्रेग्नेंट नहीं हूं. सैफ पहले ही कहते हैं कि देश की आबादी बढ़ाने के लिए पहले ही उन्होंने अपना काफी योगदान दे दिया है."

करीना कपूर की तस्वीरों को देखने के बाद फैंस इस बारे में ख्याली पुलाव पकाने लगे थे कि वह तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं. मगर करीना कपूर के हालिया बयान ने इस बारे में सबकी बोलती बंद कर दी है. उन्होंने बताया कि सिर्फ पास्ता और वाइन का सेवन करने से उनका पेट थोड़ा बाहर निकल गया था, जिसकी वजह से लोगों में इस बात की चर्चाएं शुरू हो गई कि एक्ट्रेस प्रेग्नेंट हैं. 

वर्कफ्रंट की बात करें तो करीना इन दिनों लाल सिंह चड्ढा के प्रमोशन में बिजी हैं. उन्होंने हाल ही में सुजॉय घोष की सीरीज डिवोशन ऑफ सस्पेक्ट एक्स की शूटिंग पूरी की है. वह इसके लिए जयदीप अहलावत और विजय वर्मा के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी. उन्होंने रिया कपूर की अगली फिल्म का हिस्सा होने की भी पुष्टि की, जो तीन महिलाओं की कहानी होगी.

ये भी पढ़ें - Ranveer Singh के न्यूड फोटोशूट पर विद्या बालन के बाद, क्या बोल गईं Jahnvi Kapoor?

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement