Advertisement

Saif नहीं छोटे बेटे जेह पर होने वाला था हमला, करीना कपूर ने किया दिल दहला देने वाला खुलासा

बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान (Saif Ali Khan) पर हुए हमले के बारे में उनकी पत्नी और एक्ट्रेस करीना कपूर (Kareena Kapoor) ने मुंबई पुलिस को बयान दर्ज कराया है.

Latest News
Saif नहीं छोटे बेटे जेह पर होने वाला था हमला, करीना कपूर ने किया दिल दहला देने वाला खुलासा

Saif Ali Khan, Kareena Kapoor

Add DNA as a Preferred Source

बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान (Saif Ali Khan) इन दिनों अपने ऊपर हुए हमले को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. गुरुवार की देर सुबह 2.30 बजे एक्टर के घर में एक अनजान शख्स घुस आया था, जिसने उनपर जानलेवा हमला किया. इस दौरान उस शख्स ने एक्टर पर चाकू से छह बार वार किया, जिसमें सैफ गंभीर रूप से घायल हो गए थे. वहीं, अब इस पूरे मामले में सैफ की पत्नी और एक्ट्रेस करीना कपूर (Kareena Kapoor) ने मुंबई पुलिस को बयान दर्ज कराया है और उस दिन की घटना के बारे में सारी जानकारी शेयर की है. 

पुलिस को दर्ज कराए गए बयान में करीना ने बताया कि, '' जब हमला हुआ तो सैफ ने बच्चों और औरतों को 12वें फ्लोर पर भेज दिया था. सैफ ने घर की औरतों और बच्चों को बचाने की कोशिश की. सैफ बीच में आए तभी हमलावर जहांगीर तक नहीं पहुंच पाया. एक्ट्रेस ने अपने बयान में ये भी बताया कि उस शख्स ने घर से किसी भी तरह की चोरी नहीं की, लेकिन वो उस वक्त काफी ज्यादा गुस्से में और आक्रामक था और उसने सैफ पर कई बार हमला किया. एक्ट्रेस ने बताया कि वह हमले के बाद बहुत ज्यादा घबरा गई थीं, जिसके कारण करिश्मा उन्हें अपने घर ले गई.

यह भी पढ़ें- जब Saif Ali Khan पर हुआ हमला, तो Ibrahim या Taimur में से कौन लेकर पहुंचा हॉस्पिटल

नैनी ने बयान में कहीं ये बातें

इस मामले में सैफ करीना के बच्चों की नैनी ने भी मामले में अपना बयान दर्ज कराया था और उसने बताया था कि उस दिन क्या हुआ था. नैनी ने कहा कि वह जेह को सुलाकर खुद भी सो गई थी, लेकिन जब देर रात कुछ आवाज आई तो वह उठकर बैठ गई और देखा तो बाथरूम की लाइट्स ऑन थीं. इसके बाद बाथरूम से एक पतला सा शख्स बाहर आया और उसने उंगली से इशारा करते हुए कहा कि कोई आवाज नहीं. नैनी ने आगे बताया कि उसके रोकने के बाद भी वह जेह के पास गईं और उसे उठाने की कोशिश की. इस बीच उस हमलावर ने मुझ पर भी हमला किया. उस शख्स ने एक करोड़ रुपये की भी मांग की. मौका देखकर जब चिल्ला कर कमरे से बाहर आई, तब सैफ और करीना बाहर आए. इस बीच सैफ ने उसे समझाने की कोशिश की लेकिन उसने उनपर हमला कर दिया. आरोपी 35 से 40 साल की उम्र का है, जिसकी पहली तस्वीर बिल्डिंग के सीढ़ियों के पास लगे सीसीटीवी में कैद हुई है.

यह भी पढ़ें- Saif Ali Khan पर हमला करने वाला हुआ अरेस्ट! 28 टीमें कर रही थीं तलाश

जानें पूरा मामला

आपको बता दें कि 16 जनवरी गुरुवार देर सुबह 2.30 बजे एक अनजान शख्स सैफ और करीना के बांद्रा वाले घर में घुस आया था. जहां पर पहुंच उस शख्स ने नौकरानी से बहस की और इस दौरान जब सैफ ने समझाने की कोशिश की तो उसने चाकू से हमला कर दिया. सैफ को 6 जगह पर उसने चोट पहुंचाई है. जिसके बाद उन्हें ऑटो-रिक्शा में लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया. अस्पताल के डॉक्टर्स ने एक्टर की रीढ़ की हड्डी से 2.5 इंच का चाकू निकाला. वहीं, अब एक्टर खतरे से बाहर हैं. फिलहाल आरोपी की तलाश भी जारी है. इस बीच एक शख्स को पकड़ा गया है, जिससे पूछताछ हो रही है. हालांकि यह मुख्य आरोपी नहीं है.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement