Advertisement

Kareena Kapoor ने जब साउथ के इस एक्टर को पहचानने से कर दिया था मना, फिर मचा था बवाल

Actor Suriya न सिर्फ साउथ की फिल्मों में बल्कि हिंदी के दर्शकों में भी काफी मशहूर हैं. उनकी फिल्मों को कई भाषाओं में डब किया जाता है और फैंस उन्हें काफी पसंद करते हैं. सूर्या की फिल्म 'जय भीम' (Jai Bhim) मौजूदा वक्त में काफी मशहूर हुई थी.

Kareena Kapoor ने जब साउथ के इस एक्टर को पहचानने से कर दिया था मना, फिर मचा था बवाल

Kareena Kapoor

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: Actor Suriya: बॉलीवुड की एक्ट्रेस करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) और साउथ के सुपरस्टार सूर्या (Actor Suriya) के बारे में किसी को इंट्रोडक्शन की जरूरत नहीं है. मगर करीना कपूर, साउथ के सुपरस्टार को नहीं जानती थीं. साल 2014 में बॉलीवुड सुपरस्टार करीना कपूर ने इस बारे में एक्सेप्ट किया था कि वह सूर्या को नहीं जानती थीं. जिसके बाद सूर्या के फैंस को गुस्सा आ गया था. उन्होंने जमकर सोशल मीडिया पर बॉलीवुड एक्ट्रेस के खिलाफ अपना विरोध दर्ज किया था.

साल 2014 में सूर्या की 'अंजान' रिलीज हुई थी, जिसमें ऐसी अटकलें थीं कि करीना को फिल्म में एक स्पेशल आइटम नंबर के लिए संपर्क किया गया. जब इस बारे में उनसे एक इंटरव्यू में पूछा गया, तो उन्होंने दावा किया कि यह झूठ था क्योंकि उन्हें यह भी नहीं पता था कि सूर्या कौन हैं.

इंटरव्यू में करीना कपूर ने कहा, “मुझे नहीं पता कि ऐसी निराधार बातें कहां से आती हैं. मैंने ऐसी कोई फिल्म साइन नहीं की है. मैं यह भी नहीं जानती कि सूर्या और लिंगुस्वामी कौन हैं. मैंने उन्हें कभी नहीं देखा. मुझे गैर-हिंदी फिल्मों में एक्टिंग करने में कोई दिलचस्पी नहीं है. चाहे वह डाउन साउथ हो या हॉलीवुड में हो मुझे दक्षिण भारतीय भाषाओं, मराठी और बंगाली में किए जा रहे काम बहुत पसंद हैं. लेकिन मुझे ये भाषाएं सीखनी होंगी.”

ये भी पढ़ें - Dhanush की नई फिल्म का टीजर रिलीज, फैंस ने अभी से बताया इसे 'ब्लॉकबस्टर'


हालांकि, उनके बयान के बाद खूब सारी बातें उठीं जिसके बाद अभिनेत्री ने अपने बयान को स्पष्ट किया और समझाया कि जब उन्होंने कहा कि वह सूर्या को नहीं जानती तो उसका क्या मतलब था. उन्होंने कहा, "यह एक सच्चाई है कि मैं उन्हें नहीं जानता. मैं उनसे कभी नहीं मिली लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि मुझे नहीं पता कि सूर्या कौन है. बेशक मैं उन्हें जानती हूं. वह तमिल सिनेमा में एक बड़े स्टार हैं, वास्तव में सबसे बड़े स्टार में से एक हैं. मैं भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में उनकी मौजूदगी का सम्मान करती हूं."

ये भी पढ़ें - Godfather का फर्स्ट लुक रिलीज, धांसू अंदाज में नजर आए Cheeranjivi
 
वर्क फ्रंट की बात करें तो करीना कपूर को आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा के देखा जाएगा. वहीं सूर्या को आखिरी बार कमल हासन और विजय सेतुपति की फिल्म विक्रम में देखा गया था.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement