Advertisement

Kareena Kapoor: 'एक बार हाथ लगाने दो', करीना से एक महिला ने कर दी ऐसी डिमांड, एक्ट्रेस का एटीट्यूड देख लोगों ने कर दिया ट्रोल

Kareena Kapoor Khan हाल ही में पति Saif Ali Khan के साथ मुंबई में एक रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट हुईं जहां से उनका एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है. इसको देख इंटरनेट पर लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं तो कई करीना का साथ भी दे रहे हैं.

Latest News
Kareena Kapoor: 'एक बार हाथ लगाने दो', करीना से एक महिला ने कर दी ऐसी डिमांड, एक्ट्रेस का एटीट्यूड देख लोगों ने कर दिया ट्रोल

Kareena Kapoor Khan & Saif Ali Khan

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) के चाहने वालों की कमी नहीं है. लोग उन्हें देख क्रेजी हो जाते हैं और उनके साथ सेल्फी क्लिक कराने के लिए बेताब रहते हैं. हालांकि कई बार एक्ट्रेस अपने एटीट्यूड को लेकर ट्रोल्स के निशाने पर आ जाती हैं. हाल ही में फिर एक बार उनका एक वीडियो (Kareena Kapoor Khan latest video) चर्चा में आ गया है. बीती शाम एक्ट्रेस अपने पति सैफ अली खान (Saif Ali Khan) के साथ मुंबई में डिनर डेट के लिए निकली थीं. इस दौरान एक महिला ने उनसे छूने की डिमांड कर डाली बस फिर क्या था करीना ने कुछ ऐसा कर डाला जिसको लेकर वो फिर से लाइमलाइट में हैं.

बीती रात करीना कपूर अपने पति सैफ के साथ मुंबई के एक रेस्टोरेंट पहुंचीं. वो जैसे ही अपनी कार से उतरीं उन्हें वहां पर एक महिला मिली उनके हाथों को छूना चाहती थी. इस दौरान बॉडीगार्ड उस महिला को करीना से दूर करता दिखा तो वहीं एक्ट्रेस ने उसकी इच्छा को अस्वीकार कर दिया. हालांकि उन्होंने गुस्सा होने की जगह एक स्माइल के साथ उसका अभिवादन किया. ये सब पैपाराजी के कैमरे में कैद हो गया. 

ये भी पढ़ें: 'फिल्में नहीं होंगी तो एंटरटेनमेंट कैसे होगा', Kareena Kapoor Khan ने Boycott Bollywood ट्रेंड पर कही बड़ी बात

इस वीडियो के सामने आते ही लोग दो धड़ों में बट गए. कोई उन्हें ट्रोल कर रहा है तो फैंस उनके सपोर्ट में उतर आए हैं. एक यूजर ने लिखा कोई भी नॉर्मल भी होता तो हाथ नहीं मिलाता, क्योंकि आजकल लोगों का कुछ भरोसा नहीं है क्या करदें. ये उनकी गलती नहीं है ये नॉर्मल है.' एक और शख्स ने लिखा 'बस एक बार हाथ ही तो लगाना चाहती थी, अब उसे प्यार से भी तो समझाया जा सकता था ना.'

ये भी पढ़ें: Saif Ali Khan नहीं ये एक्टर था Kareena Kapoor Khan का पहला क्रश, 8 बार देखी थी उनकी सुपरहिट फिल्म

उनका एक और वीडियो सामने आया जिसमें कपल रेस्टोरेंट से बाहर निकलते हुए दिखे. उनको देख लोगों का हुजूम लग गया. कुछ बच्चे और बड़ों ने करीना और सैफ को घर लिया और उनसे फोटो क्लिक कराने की अपील करने लगे. कपल ने कुछ लोगों के साथ फोटो भी क्लिक कराई फिर करीना हाथ जोड़ते हुए कार में बैठ गईं. 

इस वीडियो पर भी लोगों के रिएक्शन आ रहे हैं. एक फैन ने लिखा 'लोग उन्हें अकेला क्यों नहीं छोड़ देते हैं.' एक यूजर ने लिखा 'दो पैसा ज्यादा जाने दो...लेकिन करीना अगली बार बॉडीगार्ड लेके ही आएगी...100%'.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement