Advertisement

बॉलीवुड में चली नई हवा, Shahid-Kareena ने पहले किया Hug, फिर स्टेज पर खूब की बातचीत, Video देख फैंस हुए खुश

Kareena Kapoor और Shahid Kapoor को हाल ही में साथ देख फैंस को Jab We Met के गीत और आदित्य की याद आ गई है. दोनों स्टार्स को देख फैंस की एक्साइटमेंट लेवल आसमान पर है.

Latest News
बॉलीवुड में चली नई हवा, Shahid-Kareena ने पहले किया Hug, फिर स्टेज पर खूब की बातचीत, Video देख फैंस हुए खुश

Kareena Kapoor Khan Shahid Kapoor 

Add DNA as a Preferred Source

बॉलीवुड के सुपरस्टार्स करीना कपूर खान (Kareena Kapoor) और शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) कभी एक दूसरे को डेट कर चुके हैं. हालांकि सालों पहले उनका रिश्ता खत्म हो चुका है और दोनों अब अपनी लाइफ में काफी आगे बढ़ गए हैं. दोनों स्टार्स अपने अपने पार्टनर्स के साथ काफी खुश हैं पर करीना और शाहिद ने कई फिल्मों में साथ काम किया है और स्क्रीन पर उनकी जोड़ी को काफी पसंद किया जाता है. फैंस उन्हें फिर से पर्दे पर साथ देखने के लिए बेताब हैं पर इसी बीच दोनों को साथ में इवेंट में स्टेज पर देखा गया. दोनों एक दूसरे के साथ बातचीत करते नजर आए.

करीना कपूर भले ही आज सैफ अली खान की बेगम हैं लेकिन एक वक्त था जब उनका दिल शाहिद कपूर के लिए धड़कता था. दोनों कई सालों तक रिलेशनशिप में रहे और तब लगा कि दोनों पूरी जिंदगी साथ बिताने वाले हैं. मगर ऐसा नहीं हुआ. करीना कपूर ने सैफ अली खान से शादी और शाहिद कपूर ने मीरा राजपूत से. दोनों आज काफी खुश हैं. वहीं हाल ही में करीना कपूर और शाहिद कपूर को एक साथ जयपुर में एक इवेंट के दौरान देखा गया. इस दौरान दोनों एक-दूसरे को गले लगाया और फिर उन्हें आपस में बातें करते हुए भी देखा गया जिसके वीडियो काफी वायरल हो रहे हैं.

इस वीडियो को देख फैंस की खुशी का ठिकाना ही नहीं है. लोग इस वीडियो पर जमकर कमेंट कर रहे हैं और अपना प्यार स्टार्स पर बरसा रहे हैं. कई लोगों ने ये तो उन्हें साथ में किसी फिल्म में देखने तक कि डिमांड कर डाली है.

ये भी पढ़ें: जिस फिल्म के बाद हुआ Shahid और Kareena का ब्रेकअप, उसी के सीक्वल में फिर साथ आएगा Ex कपल?

करीना और शाहिद ने एक दूसरे को हग भी किया. ये IIFA का इवेंट था जिसमें उनके अलावा की और स्टार्स नजर आए. फिलहाल ये क्लिप देख तो सबसे ज्यादा चर्चा इसी एक्स कपल की हुई है.

ये भी पढ़ें: जब Shahid Kapoor के साथ लीक हुआ था करीना का MMS, आज भी इसपर बोलने से बचती हैं एक्ट्रेस

बता दें कि शाहिद कपूर के साथ करीना का रिलेशनशिप और ब्रेकअप लाइमलाइट में रहा. शाहिद और करीना ने 5 साल तक एक दूसरे को डेट किया. दोनों एक दूसरे के प्यार में पागल थे पर कुछ सालों बाद उनका रिश्ता खत्म हो गया. करीना 2008 में फिल्म टशन के सेट पर सैफ अली खान के प्यार में पड़ गईं और फिर बाद में शाहिद और करीना कपूर का ब्रेकअप हो गया. 2012 में सैफ अली खान और करीना कपूर ने शादी कर ली. सैफ और करीना के दो बच्चे हैं. वहीं शाहिद कपूर ने मीरा राजपूत से साल 2015 में शादी कर ली और उनके भी दो बच्चे हैं.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें  हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement