Advertisement

Saif Ali Khan नहीं ये एक्टर था Kareena Kapoor Khan का पहला क्रश, 8 बार देखी थी उनकी सुपरहिट फिल्म

Kareena Kapoor Khan काफी लोगों की क्रश हैं पर क्या आप जानते हैं कि एक्ट्रेस का पहला Celebrity Crush कौन है. नहीं, तो हम आपको बताते हैं.

Latest News
Saif Ali Khan नहीं ये एक्टर था Kareena Kapoor Khan का पहला क्रश, 8 बार देखी थी उनकी सुपरहिट फिल्म

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: Kareena Kapoor Khan Crush: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान लोगों को अपनी दीवाना बनाना जानती हैं. आज वो बॉलीवुड की टॉप रेटेड एक्ट्रेसेस में से एक हैं. साल 2000 में फिल्मी करियर शुरू करने वाली करीना ने इन 22 सालों में एक बड़ी फैन फॉलोइंग हासिल कर ली है. दिलचस्प बात ये है कि फैंस के अलावा बॉलीवुड सेलेब्रिटीज ने भी करीना पर क्रश (Kareena Kapoor Khan Crush) होने की बात कही की है पर असली सवाल ये है कि करीना का क्रश कौन था?. जी हां, करीना कपूर ने एक बार अपने क्रश के बारे में बताया था. उन्होंने ये भी बताया था कि वो इस एक्टर की कितनी बड़ी दीवानी हुआ करती थीं.

हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, करीना कपूर खान  ने एक एक्टर पर क्रश होने के बारे में खुलकर बोला था और खुलासा किया कि कैसे उन्होंने उनकी फिल्में 8 बार देखी थी. डांस रियलिटी टीवी शो डांस इंडिया डांस में एक बार शो के होस्ट करण वाही ने जब एक्ट्रेस से उनके पहले क्रश के नाम का खुलासा करने के लिए कहा तो करीना ने बताया कि उन्हें राहुल रॉय (Rahul Roy) पर पहला क्रश था. इसके साथ ही करीना ने ये भी खुलासा किया कि उन्होंने उनकी फेमस फिल्म आशिकी (Aashiqui 1990) को 8 बार देखा था. 

फिलहाल करीना सैफ अली खान से शादी कर चुकी हैं. कपल ने 16 अक्टूबर 2012 को शादी की थी. दोनों के दो बेटे हैं तैमूर और जहांगीर अली खान. 

ये भी पढ़ें: Kareena ने दो बार ठुकरा दिया था सैफ के शादी का प्रपोजल, इस तरह शुरू हई अफेयर, लिव-इन और शादी की कहानी

32 साल पहले आई थी सुपरहिट फिल्म Aashiqui 

आशिकी साल 1990 में रिलीज हुई थी. ये एक म्यूजिकल रोमांस ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन महेश भट्ट ने किया था. फिल्म में राहुल रॉय और अनु अग्रवाल लीड रोल में नजर आए थे. ये फिल्म उस समय बॉक्स-ऑफिस पर सुपरहिट फिल्म साबित हुई थी.  साल 2015 में नए बॉलीवुड सेलेब्स को लेकर फिल्म 'आशिकी 2' बनाई गई थी. इस फिल्म को भी लोगों ने काफी पसंद किया था.

ये भी पढ़ें: Kareena Kapoor: गोल्डन हेयरस्टाइल से लेकर जीरो फिगर तक, जब बेबो ने बॉलीवुड में सेट किए नए ट्रें

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement