Advertisement

Saif Ali Khan पर अटैक के बाद Kareena Kapoor की कार पर भी हुआ था हमला, Ronit Roy ने किया चौंकाने वाला खुलासा

बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान (Saif Ali Khan) पर हमले के बाद करीना कपूर (Kareena Kapoor) की कार पर भी अटैक हुआ था. जिसके बारे में हाल ही में रोनित रॉय (Ronit Roy) ने खुलासा किया है.

Latest News
Saif Ali Khan पर अटैक के बाद Kareena Kapoor की कार पर भी हुआ था हमला, Ronit Roy ने किया चौंकाने वाला खुलासा

Kareena Kapoor, Saif Ali Khan

Add DNA as a Preferred Source

बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान (Saif Ali Khan) पर जनवरी के महीने में उनके मुंबई स्थित घर पर चाकू से हमला किया गया था. इस हमले में सैफ गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था. हालांकि इस हमले के बाद करीना कपूर (Kareena Kapoor) के साथ भी एक हैरान कर देने वाली घटना घटी थी, जिसके बारे में एक्टर रोनित रॉय (Ronit Roy) ने खुलासा किया है. साथ ही एक्टर ने ये भी बताया कि करीना इससे काफी डर गई थीं. 

दरअसल, हिंदी रश के साथ इंटरव्यू में रोनित रॉय ने सैफ अली खान के हमले से जुड़े मामले के बारे में बातचीत की. रोनित ने कहा, '' सैफ अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद घर लौट रहे थे. हर तरफ भारी भीड़ और मीडिया मौजूद था. जब करीना भी अस्पताल से घर लौट रही थी, तो उनकी कार पर हल्का हमला हुआ था. इसलिए वह डर गई. 

उन्होंने कहा, '' लेकिन मीडिया आसपास थी, लोग भी बहुत करीब आ गए थे और उनकी कार थोड़ी हिल गई थी. तभी उन्होंने मुझसे सैफ को घर लाने के लिए कहा. इसलिए मैं उन्हें लेने गया, और जब वह घर पहुंचे तो हमारी सिक्योरिटी पहले से ही तैनात थी और हमें पुलिस बल का भी पूरा सपोर्ट मिला. अब सब कुछ ठीक है.

यह भी पढ़ें-सैफ अली खान के हाथ से निकली पटौदी खानदान की 15000 करोड़ की प्रॉपर्टी, हाईकोर्ट ने दिया बड़ा झटका

रोनित ने यह भी बताया कि सैफ पर हमले के बाद वह सिक्योरिटी का जायजा लेने उनके बांद्रा स्थित घर भी गए थे. साथ ही उन्होंने बताया कि सिक्योरिटी तब मजबूत नहीं थी और इसे बेहतर करने की सलाह दी थी. जिसके बाद करीना-सैफ ने अपने घर की सिक्योरिटी बढ़ा दी थी.

यह भी पढ़ें- Kareena Kapoor ने Saif Ali Khan पर हुए हमले को बताया खौफनाक, बेटे जेह और तैमूर पर पड़ा गहरा असर

सैफ पर हुआ था हमला

बता दें कि 16 जनवरी को सैफ अली खान पर उनके बांद्रा स्थित घर में एक अनजान शख्स घुस आया था. यह शख्स सैफ के छोटे बेटे जेह के कमरे में घुसा था और उसके बाद सैफ ने बेटे जेह को बचाने की कोशिश की तो उस शख्स ने एक्टर पर चाकू से हमला कर दिया. जिसमें उन्हें गर्दन पर, कमर पर चोट आई. इसके बाद उन्हें लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने पांच घंटे की सर्जरी के बाद उनकी रीढ़ की हड्डी से 2.5 इंच का ब्लेड निकाला. इस घटना के बाद मुंबई पुलिस ने हमलावर को पकड़ लिया था.लेकिन इस हमले ने पटौदी परिवार को गहरा सदमा पहुंचाया था, जिसके बाद से करीना ने पपराजी और मीडिया से उनके बेटे तैमूर और जेह की तस्वीर क्लिक करने से मना किया.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement